फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एनकाउंटर में मारे गए राकेश पासी ने उड़ा रखी थी पुलिस की नींद

Wed, 20 Jun 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बदमाश राकेश पासी - फोटो : file photo
आजमगढ़ में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए राकेश पासी ने करीब 11 महीने से आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों की पुलिस के नाक में दम कर दिया था। इसके द्वारा ताबड़तोड़ की गई घटनाओं से जहां पुलिस सो नहीं पा रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक राकेश पासी - फोटो : अमर उजाला
करीब एक वर्ष पूर्व शहर में हुई मुठभेड़ के दौरान राकेश की गोली पूर्व एसपी अजय साहनी के बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसने से वह बाल-बाल बचे थे। वहीं हाथ में गोली लगने से एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए थे। तभी से राकेश पासी और पुलिस का कई बार आमना-सामना हुआ, लेकिन हर बार वह पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
घायल सिपाही से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
18 जुलाई 2017 को बरदह पुलिस की अभिरक्षा से दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश भीम उर्फ सागर फरार हो गया। 19 जुलाई की भोर में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह बिलरियागंज की तरफ से शहर लौट रहे थे। 

 

4 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
शहर के बाइपास पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश भागने लगे लेकिन सामने से एसपी अजय साहनी की गाड़ी आते देख बदमाश अपनी बाइक बागलखराव पुल की तरफ मुड़ा लिया और बाइक छोड़ पुल के नीचे छिप गए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से घिरे बदमाश फायर करने लगे। उनकी गोली एसपी ग्रामीण के बाएं कंधे को छिलते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली एसपी के बुलेटप्रुफ जैकेट में फंस गई। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली में भीम उर्फ सागर घायल हो गया। जबकि उसका साथी राकेश पासी फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इसी दिन से पुलिस राकेश सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दी और एक के बाद एक ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर जहां पांच बदमाशों को ऊपर पहुंचा दिया। वहीं दो दर्जन से अधिक जेल के अस्पताल सहित अन्य जगहों पर इलाज करवा रहे हैं। इस मुठभेड़ में घायल भीम का दाहिना पैर जांघ के ऊपर से काट दिया गया है। वह बैसाखी के सहारे जेल में दिन काट रहा है। जबकि उसका साथी राकेश मारा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें