फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की सोच अगर हुई साकार, तो जल्द पूर्वांचल में होगा पहला इको टूरिज्म सेंटर

Tue, 14 Jan 2020 03:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : ं

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को कहा कि राजदरी-देवदरी को इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, नेचर ट्रेल, पाथवे और कैफेटेरिया बनेगा।

वे राजदरी देवदरी के विकास के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के समीप लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया।  डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजदरी में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, नेचर ट्रेल, पाथवे, ऑडिटोरियम, डॉरमेट्री हाल, कैफेटेरिया, बोल्डर पीचिंग कार्य कराने पर जोर दिया। 

 

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ं
उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य इस प्रकार कराए जाएं कि वन्य जीवों पर दुष्प्रभाव न पड़े। राजदरी से देवदरी के आंतरिक मार्ग का उन्होंने पैदल भ्रमण किया और मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया। देवदरी के स्टेट व्यू प्वाइंट तक मार्ग बनाने एवं रेलिंग लगाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ं
इसके पूर्व नगर पंचायत कार्यालय के समीप धर्मार्थ कार्य मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक बागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, फॉरेस्ट रेंजर बृजेश पांडेय, अभियंता एके सिंह आदि थे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : ं

प्रदेश में 38 जगह खोले जाएंगे ईको टूरिज्म सेंटर

बताते चलें कि बीते दिनों सीएम योगी आदित्यानाथ ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 38 ऐसी जगहें हैं, जहां ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। वन एवं पर्यावरण विभाग को जल्द इन जगहों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। आध्यात्मिक, ईको और हैरिटेज टूरिज्म की सबसे अधिक संभावनाएं व ऐसे स्थान यूपी में हैं। इन तीनों प्रकार के टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें