मंडुवाडीह-महमूरगंज रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद फाटक संख्या-3ए का दबाव समाप्त हो गया था। इससे पहले भी रेलवे अधिकारियों ने इस फाटक पर दीवार बनाकर बंद करने का प्रयास किया था, उस दौरान स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण रेलवे अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा था।