फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज से ट्रैक पर कब उतरेगी टी-18 ट्रेन, वाराणसी पहुंचे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया जवाब

Fri, 11 Jan 2019 10:50 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच ट्रेन टी-18 का संचालन होना तय है। यह ट्रेन कब से चलेगी, इस संबंध में गुरुवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बड़ी बात कही। वो कुंभ मेला और प्रवासी भारतीय सम्मलेन की तैयारियों के बीच कार्यो का जायजा लेने के लिए  वाराणसी पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
train 18 - फोटो : कुमार संजय
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन  ने कहा कि जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संरक्षा मानकों के मद्देनजर टी18 में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद इसके संचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार काशी आए विनोद कुमार यादव ने बनारस सिटी, सारनाथ स्टेशन का कुल सवा चार सौ करोड़ से विकास होने की बात कही। 
 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि सवा दो सौ करोड़ की लागत से कैंट रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री विकसित की जाएगी। वहीं 100 करोड़ रुपये से मंडुवाडीह, सिटी व सारनाथ स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।  कैंट रेलवे स्टेशन से मंडुवाडीह के बीच 11 जनवरी को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद मंडुवाडीह से इलाहाबाद जंक्शन के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य का सीआरएस निरीक्षण 17 व 18 जनवरी को किया होगा। इसके बाद छपरा से इलाहाबाद और फिर नई दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन बेरोकटोक किया जा सकेगा।

 

4 of 6
रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में लग रहे कुंभ मेला के मद्देनजर पूरे देशभर में 1800 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रमुख स्नान पर्वों पर 50 लाख से ज्यादा भीड़ होने का आकलन किया गया है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। अगर भीड़ बढ़ती है तो इमरजेंसी प्लान भी तैयार है। वहीं ट्रेनों के कई रैक सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर चलाया जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से औडि़हार व वाराणसी से जौनपुर के बीच दोहरीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इन रूटों पर मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि गाजीपुर में मेमू शेड भी तैयार किया जा रहा है।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह व कैंट रेलवे स्टेशन पर विभिन्न संगठनों ने सीआरबी से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। कैंट पर ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने सीआरबी को ज्ञापन दिया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि कुलियों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें