कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिवस मंगलवार को वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काट कर तो कहीं गाय को चारा खिलाकर दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके अलावा भी विविध प्रकार के आयोजन हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें जश्न की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन मंगलवार को वाराणसी में कई स्थानों पर मनाया गया। इसमें कहीं केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई, तो वहीं गाय को चारा खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया गया। वहीं महिला कांग्रेस की ओर से बच्चों को मिठाईयां और खिलौने बांटे गए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को वरूण बूज स्थित समशुल आफरीन के निवास स्थान पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
3 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने केक काटा और राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इनके नेतृत्व में आगामी लोक सभा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
4 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48 वां जन्म दिवस कांग्रेस भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि 2019 में आप सभी कार्यकर्ताओं की संघर्षों के बदौलत अगला जन्मदिवस हम भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी का मनाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को चंदौली में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
6 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह सभाओं का आयोजन कर केक काटा गया। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया गया। उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने आगामी लोकसभा में कांग्रेस को भारी जीत दिलाकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। पीरनगर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया।
विज्ञापन
7 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी। जिला कार्यालय पर अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। इंद्र भुवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नेहरू परिवार की सत्य अहिंसा की परंपरा को अंगीकार किया है। वह फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ लडाई लड़ रहे हैं।
8 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के बकवल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन्मदिवस मनाया। बाद में बकवल में पार्टी द्वारा बकवल में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश की बागडोर राहुल गांधी के हाथों में होगी। राहुल गांधी ने गुजरात और कर्नाटक में अपने राजनीतिक तेवर से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह जागृत किया है।
9 of 10
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के वासलीगंज में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर महासचिव अर्चना चौबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कांग्रेसजनों ने केक काटकर खुशियां मनाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। ़
सोनभद्र में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मंगलवार को मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी तालाब के पास पौधरोपण किया। नगर के प्राचीन मराठा तालाब परिसर में गोष्ठी हुई जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। यहां संगठन के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि राहुल गांधी देश में युवाओं के नेता हैं। उनका जीवन बहुत ही साधारण व संघर्षशील है।