फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' की आग में तपा पूर्वांचल, फिल्म रिलीज करने पर दी जा रही धमकी

Wed, 24 Jan 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी है लेकिन रिलीज होने से पहले ही पूर्वांचल के राजपूत संगठनों द्वारा सिनेमाघरों में तोडफ़ोड़ किया जा रहा है। पूर्वांचल में फिल्म रिलीज करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में फिल्म के विरोध में मंगलवार को कैटोंमेंट स्थित जेएचवी मॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। 'मां पद्मावती के सम्मान में, हम खड़े रहेंगे मैदान में' नारेबाजी करने लगे। महासभा के सद्सय फिल्म पद्मावत को बैन करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे साथ ही भारत माता की जय और हर हर महादेव का जयघोष भी कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने मॉल प्रबंधन को फिल्म नहीं चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

 
विज्ञापन

3 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विवादित फिल्म पद्मावत को आप सब दिखायेंगे तो उसके फलस्वरूप अगर कोई घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। उन्होंने जेएचवी और आईपी विजया के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर फिल्म नहीं चलाने की अपील की।

 

4 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारत रक्षा दल, नारी शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, बजरंग दल, कायस्थ महासभा युवा, हिंदू जागरण मंच,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संयुक्त रुप से फिल्म पद्मावत के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के निदेशक ने भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सनातन धर्मो को नीचा दिखाने और आक्रांताओं के चरित्र को बेहतर दिखाकर कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर में फिल्म पद्मावत को लेकर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की। कहा कि उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के संदीप सिंह पिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रोफेसर कालोनी में एकत्रित हुए। बैनर-पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 

 
विज्ञापन

6 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फिल्म पद्मावत के डायरेक्टर का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिल्म को जिले के सिनेमा घरों में न लगाने की पुरजोर मांग की। सिनेमा घरों में फिल्म लगने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

 
विज्ञापन

7 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में पदमावत फिल्म को लेकर छात्र युवा नेताओं ने विरोध जताया है। सकलडीहा पीजी कॉलेज से विरोध जुलूस निकाला गया। सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर कई छात्र नेता मौजूद रहे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पदमावत फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से विरोध का स्वर चरम पर है। 

 

8 of 10
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
बलिया में अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में युवाओं ने नगर में भ्रमण कर सिनेमा हॉल संचालकों से पद्मावत फिल्म नहीं लगाने का अनुरोध किया और अनुरोध पत्र भी सौंपा। युवाओं ने कहा कि इस फिल्म का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। 

 

9 of 10
पद्मावत
अहरौला में पद्मावत फिल्म के विरोध में हिंदू सभा से जुड़े लोगों ने जुलूस निकालकर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का चौक पर पुतला फूंका। फिल्म को देशभर में बैनन करने की मांग की। इसके पहले हिंदू सभा से कार्यकर्ताओं ने पक्खनपुर, मतलूबपुर, चांदनी चौक, भोगइचा होते हुए तीन किलोमीटर लंबी निर्देशक की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। 
 
 
विज्ञापन

10 of 10
पद्मावत
बैरिया में फिल्म पद्मावती के विरोध में द्वाबा के युवाओं ने श्रेया पैलेस रानीगंज पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमें फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा फिल्म के कलाकारों के प्रति विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि फिल्म भारतीय स्वाभिमान और संस्कृति के खिलाफ है। इसके प्रदर्शन  का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें