फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी की दीवार पर भगवा पेंटिंग का विरोध, फोर्स तैनात; शहर मुफ्ती ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 May 2026 03:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर पेंटिंग को लेकर शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन ने विरोध किया। पेंटिंग हटाने को लेकर डीसीपी काशी और एसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम के गेट के बाहर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर भगवा पेंटिंग किए जाने पर शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन ने नाराजगी जताई। पेंटिंग हटाने की मांग करते हुए उन्होंने डीसीपी काशी और एसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि पेंटिंग नहीं हटाई गई तो विरोध जारी रहेगा। उधर, मामला अतिसंवेदनशील होने और जुमे की नमाज को देखते हुए क्यूआरटी, पीएसी और आसपास के थानों की फोर्स तैनात की गई। हालांकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

2 of 5
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मस्जिद की दीवार पर इस तरह की पेंटिंग धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं के खिलाफ है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
शकील अहमद ‘जादूगर’ ने कहा कि मस्जिदों का रंग सामान्यतः सफेद या हरा होता है, जबकि गेरुआ रंग मंदिरों से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में धार्मिक स्थलों की परंपरा और पहचान का ध्यान रखना जरूरी है।

4 of 5
मंदिर के चार नंबर गेट पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन फोर्स तैनात की गई। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस फोर्स ने गोदौलिया से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें