फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आएंगी प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस बहन मनारा, बेहद खास है वजह

Mon, 21 Aug 2017 10:43 AM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
Mannara Chopra - फोटो : twitter
बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के बाद अब जल्द ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस बहन मनारा चोपड़ा काशी गलियों में नजर आएंगी। मनारा के बनारस आने एक खास वजह है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
Mannara Chopra - फोटो : facebook
अपनी फिल्म 'जिद' में बेहद बोल्ड सीन देकर चर्चा में आईं मनारा चोपड़ा अब देश की सांस्कृतिक नगरी काशी में एक खास संदेश देने जा रही हैं। इसमें उनका साथ अभिनेत्री दिव्या दत्ता देंगी। दोनों ही एक्ट्रेस 31 अगस्त को बनारस पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Mannara Chopra - फोटो : अमर उजाला
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुता‌बिक मनारा और दिव्या दत्ता बनारस में प्रधानमंत्री के ड्रीम मिशन स्वच्छ भारत अभियान को गति देंगी। इसके तहत वे वाराणसी जिला प्रशासन और शहरी विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित लड़कियों की रैली में हिस्सा लेंगी।

4 of 6
Mannara Chopra - फोटो : अमर उजाला
इस रैली में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और अग्रसेन कॉलेज के भी स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक राजीव वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये कूड़े के प्रबंधन और उनके निपटान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Divya Dutta - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेत्रियों के आने से स्वच्छता का संदेश हर घर तक आसानी से पहुंच जाएगा। यह स्वच्छता जागरूकता रैली मैदागिन से शुरू होकर लहुराबीर चौराहे तक चलेगी। हाल ही में वाराणसी के नजदीक शूटिंग करने वाली दिव्या दत्ता ने कहा कि युवा सबसे अच्छे संदेशवाहक होते हैं। इसीलिए वह इस आयोजन से जुड़ी हैं। बनारस बेहद खूबसूरत और मुझे बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mannara Chopra - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हरियाणा में जन्मी मनारा चोपड़ा ने फिल्म जिद से बालीवुड में कदम रखा था। इन दिनों वह तेलगू सिनेमा में भी काफी सक्रिय हैं। उन्हें प्यार से लोग 'बार्बी डॉल' भी बुलाते हैं। जिद में उन्होंने जमकर अंग प्रदर्शन किया था जिससे वह काफी चर्चा में आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें