फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी में थाईलैंड की राजकुमारी का भव्य स्वागत, भगवान बुद्ध के किए दर्शन; थाई मंदिर में की पूजा

Wed, 28 Jan 2026 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: थाईलैंड की राजकुमारी ने काशी में स्थित सारनाथ में भगवान बुद्ध के दर्शन किए। उन्होंने थाई मंदिर में पूजा की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
थाइलैंड की राजकुमारी लेफ्टिनेंट जनरल सिनिनाथ पिलास कल्यानी ने भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में मंगलवार को भगवान बुद्ध की पूजा और पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप की परिक्रमा की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की राजकुमारी बौद्ध गया से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर में करीब 12:30 बजे सारनाथ पहुंचीं। यहां प्रभारी भिक्षु मंगलिको व धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बुद्ध वंदना के साथ उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी ने थाई बौद्ध मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं के साथ विधिवत बुद्ध वंदना कर पूजा की। राजकुमारी पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंचीं और धर्मराजिका स्तूप, प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष का अवलोकन किया। धमेख स्तूप के समक्ष बैठकर ध्यान किया। इसके बाद कुशीनगर थाई बौद्ध मंदिर में पूजा कीं। 

4 of 5
वाराणसी में थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के प्रभारी भिक्षु फ्रोम्बाचिरा पोथीवोग ने आधे घंटे तक पूजा कराई। इस दौरान भिक्षु गुरु धम्मो, डॉ. धर्म रश्मि, भिक्षु रत्नाकर, भिक्षु अस्सजी आदि बौद्ध भिक्षु रहे।

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला
जाम में राजकुमारी की गाड़ी फंसी, पैदल गईं
भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश स्थली पर पूजा अर्चन और भ्रमण के बाद लौटते वक्त राजकुमारी का काफिला म्यूजियम संग्रहालय के पास पहुंचा। यहां हाइड्रोलिक बेरिकेडिंग जाम होने से नहीं खुला। इसके चलते 45 मिनट तक राजकुमारी का काफिला फंसा रहा। अंत में वह गाड़ी से उतकर 250 मीटर पैदल चलकर थाई बौद्ध मंदिर पहुंचीं। यहां से राजकुमारी राजघाट गईं और गंगा में विहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें