फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में गणतंत्र दिवस: झांकियों में दिखी विकसित यूपी की झलक, महिला शक्ति को सम्मान; तिरंगे को किया सलाम

Mon, 26 Jan 2026 11:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराधियों को जेल पहुंचाने और मृत्युदंड-आजीवन कारावास की सजा दिलाने वालों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के बाद पूरी काशी नगरी जय हिन्द और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते डीएम व अन्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों, तहसीलों और थानों में पूरे मान-सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। 
विज्ञापन

2 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर कमिश्नरेट और नगर निगम तक, हर विभाग अपनी उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार किया गया था। इसके लिए रविवार देर शाम तक प्रशासनिक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

3 of 10
बरेका परिसर में परेड। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। विकास भवन और पुलिस लाइन में परेड के साथ-साथ झांकियों के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई गई। 

4 of 10
परेड को सलामी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशनों, डीआरएम ऑफिस, बरेका, बीएचयू गेट, पुलिस लाइन समेत विभिन्न स्थल तिरंगे की रोशनी से नहा उठे थे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और उत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

5 of 10
बरेका मैदान में परेड का आयोजन। - फोटो : संवाद
पुलिस लाइन में आज महिला सशक्तीकरण की दिखी झांकी
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड महिला सशक्तीकरण पर आधारित रही। परेड का नेतृत्व एसीपी यूटी प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। कमिश्नरेट में अपराधियों को जेल पहुंचाने से लेकर मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा दिलाने वालों को पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 10
ये अंदाज काफी आकर्षित लगा। - फोटो : संवाद
तीन करोड़ के आभूषण की बरामदगी, जेल भेजे गए आरोपी: थाना चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से लगभग तीन करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला और 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। 
विज्ञापन

7 of 10
युवतियों ने गाया राष्ट्रगान। - फोटो : संवाद
कांस्टेबल शनी यादव ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए साइबर क्राइम रोकने के लिए बनाए गए पोर्टल के माध्यम से वाराणसी से संचालित साइबर अपराधों का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर अरबों रुपये की ठगी से बचाया गया। 

8 of 10
रिजर्व पुलिस लाइन में परेड। - फोटो : अमर उजाला
रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मानित होंगे पद्मश्री 
गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल होंगे। पद्मश्री सम्मान पाने वाले प्रो. मंगला कपूर व प्रो. श्याम सुंदर को कमिश्नरेट पुलिस सम्मानित करेगी। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा और अपर पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन/नोडल साइबर क्राइम नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, लाइन्स डॉ. ईशान सोनी, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ/साइबर अपराध विदुष सक्सेना, सर्विलांस सेल प्रभारी दिनेश कुमार यादव, महिला दरोगा प्रीती कुमारी, महिला उप निरीक्षक दीक्षा पांडेय, महिला उप निरीक्षक जागृति गिरि, महिला उप निरीक्षक सुजाता चटर्जी, एसआई अभिषेक कुमार त्रिपाठी, एसआई पार्थ तिवारी, आरक्षी सूरज भारती, इंस्पेक्टर सतीश यादव, हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा को सम्मानित किया गया। 

9 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए। - फोटो : संवाद
70 मीटर ऊंचाई पर फहरेगा तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर पूर्वांचल एक ऐसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। रोमा इंटरटेनमेंट सिटी के निर्माणाधीन क्रेन पर 70 मीटर की ऊंचाई पर पूर्वांचल का अब तक का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा न केवल ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाएगा बल्कि राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और विकसित होते पूर्वांचल का सशक्त प्रतीक भी बनेगा। यहां श्रमिकों, इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और पूरी टीम के साथ मिलकर मनाया गया। 
विज्ञापन

10 of 10
सिगरा स्टेडियम में रेस का आयोजन। - फोटो : संवाद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच किमी बालक वर्ग एवं तीन किमी बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में सुबह सात बजे से किया गया। रेस का शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। 141 बालक वर्ग एव बालिका वर्ग में 53 कुल 194 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें