फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मौसम में हरी सब्जियों और फलों के सेवन में बरतें सावधानी, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Mon, 10 Apr 2017 05:35 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
राबर्ट्सगंज में सब्जी की खरीदारी करती युवती।
गर्मी के मौसम में सेहत बनाये रखने के लिए लोग हरी सब्जियों और फलों का सेवन तेज कर देते हैं। खनिज तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां और फल शरीर को तंदरुस्‍त रखने में मदद करती हैं। लेकिन सेहत बनाने के लिए सब्जियों व फलों का सेवन संभल कर करें। कहीं आपकी सेहत बनाने की बजाए बिगाड़ न दे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
दूकान पर सजी सब्जियां।
सेहत बनाने के लिए सब्जियों व फलों का सेवन संभल कर करें। फलों और सब्जियों के अधिक उत्पादन के चक्कर में उत्पादकों द्वारा अंधाधुध कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। यह  कीटनाशक दवा शरीर में पहुंचकर विभिन्न रोगों का कारण बन रही है। रही सही कमी बाजार में आने पर रंग-रोगन कर पूरी कर दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
vegetables
वाराणसी और पूर्वाँचल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बाजारों में  सब्जियों और फलों को रंग  रोगन करके आकर्षण तरीके से सजा दिया जाता है। फलों और सब्जियो में अंधाधुध  कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। स्थिति यह है कि यदि इसे ठीक प्रकार से धोकर इस्तेमाल नहीं  किया जाए तो दवा की गंध आने लगती है। पौधे की पत्तियो को बचाने से लेकर फल बचाने तक कई बार कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाता है।

4 of 6
gaed - फोटो : getty images
खेत से बाजार पहुंचने पर ऐसी सब्जियों व फलों को सजाने संवारने की कवायद शुरू कर दी जाती है। बाजारों में ही सब्जियां इतनी दिखाई देगी कि आप को संदेह होने लगेगा। परवल हो या फिर करेला या टिंडा कुछ ज्यादा ही दिखाई देने  लगे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार टमाटर बैंगन हरी मिर्च आदि भी रंग रोगन करके बेची जा  रही है। सब्जी पीली पड़ी नहीं कि दूकानदार रंग डालकर उसे ताजा कर देते हैं। मिलावटखोरो द्वारा सेव की चमक  बढाने के लिए उस पर मोमयुक्त केमिकल चढा दिया जाता है जिससे सेब चमकने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फल विक्रेताओं द्वारा भी ग्राहकों के साथ लूट की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बी. चंदन  का कहना है कि   कीटनाशक सब्जियों व फलों के माध्यम से मानव शरीर में जाकर पाचन तंत्र  को प्रभावित करते हैं। खेत में इसका छिडकाव करने वालों पर भी कीटनाशक विपरीत  प्रभाव डालते हैं। यह नाक के जरिए फेफडों में पहुंच जाता है। कैंसर होने का  खतरा बना रहता है। फलों व सब्जियों को काटने व छीलने से पहले साफ पानी से  अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इससे कीटनाशक बाहर ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें