फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: अप्रैल में प्री मानसून सा नजारा, बेमौसम हो रही बारिश; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 06 Apr 2026 10:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पिछले 10 दिनों में पांचवीं बार बेमौसम बारिश हुई। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
1 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अप्रैल के महीने में प्री मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों में यह पांचवीं बेमौसम बारिश है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह डेढ़ घंटे में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि इसके बाद निकली चटख धूप ने सुबह आठ बजे से ही तपाना शुरू कर दिया, मगर दोपहर होते-होते हल्के बादल छाने से मौसम फिर सुहाना हो गया। वहीं सोमवार को भी सुबह तेज धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छा गए। 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। यह इस सीजन में बनारस की पांचवीं बेमौसम बारिश है और इसका सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। 
 
इसे भी पढ़ें; नशे का साम्राज्य: ऑनलाइन डार्क वेब से पूर्वांचल में पहुंचा ग्रीन गोल्ड गांजा, इसके सबसे बड़े खरीदार विदेशी
विज्ञापन

3 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में आठ और नौ अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने के आसार हैं।

4 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
तूफानी बारिश की संभावना, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा 
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सात से नौ अप्रैल के बीच प्रदेश में बेमौसम तूफानी वर्षा की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
सात और आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क होने की संभावना है। उसके बाद गर्मी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें