सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव जब भी कुछ करते हैं, चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में पत्नी अपर्णा यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के साथ गौशाला क्या गए, अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक ने अब अपनी जिंदगी में पहली बार एक ऐसा काम किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। आगे की स्लाइड में जानें प्रतीक ने पहली बार ऐसा क्या किया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए।
विज्ञापन
3 of 7
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
पेशे से बिजनेसमैन प्रतीक यादव को अपने जिम से बेहद प्यार है। पहलवान पिता के बेटे प्रतीक यादव को बॉडी बनाने का बेहद शौक है। उन्होंने लखनऊ में आयरन कोर नाम से जिम बना रखा है।
4 of 7
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक ने इस्टाग्राम पर पिछले दिनों अपने फिटनेस का राज पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि शाकाहारी रहते हुए भी बॉडी बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अच्छी बॉडी के लिए मात्र एक घंटे की एक्सरसाइज पर्याप्त है।
विज्ञापन
5 of 7
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वह 2003 से रोज एक्सरसाइज कर रहे हैं जिसकी वजह से वह काफी फिट रहते हैं। प्रतीक ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, जिंदगी में पहली बार 100 किलोग्राम वजन उठाया।
विज्ञापन
6 of 7
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव के इस वीडियो को अब तक चार हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 24 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। उनके एक प्रशंसक ने 160 किलोग्राम वजन उठाने के नए साल के वादे की याद दिलाई।
बता दें कि प्रतीक यादव के पास करीब पांच करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार है। उन्होंने इस कार के बारे में लिखा कि यह दुनिया की सबसे फेमस कार है। बता दें कि यह वही कार है जिसे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सपा सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया था।