कहा जाता है कि शराब वो रोग है जो शरीर के साथ-साथ घरों को बर्बाद कर देता है। बावजूद इसके लोग शराब के सेवन से परहेज नहीं करते। यही वजह है कि कई बार लोग शराब का सेवन करने से हादसों का शिकार होते हैं तो कई बार अकाल मौत के मुंह में समा जाते हैं। ऐसा ही मामला आजमगढ़ जिले में सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
azamgarh
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया और ओड़रा सलेमपुर गांव में गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से बीमार तीन लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन लोगों ने अपने गांव में एक-दूसरे के यहां से शराब खरीदकर पी थी।
विज्ञापन
3 of 9
azamgarh
घटना की सूचना मिलने डीआईजी, एसपी, आबकारी के डिप्टी कमिश्नर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने दो लोगों की मौत को स्वाभाविक बताते हुए उनके शवों को बगैर पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जबकि छह लोगों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद छापेमारी शुरू कर दी।
4 of 9
azamgarh
शुक्रवार की सुबह जहरीली शराब पीने की वजह से कोई घर में तो कोई खेत में मृत मिलने की पड़ा मिलने की जानकारी होने पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। कई पीड़ितों को परिवार के लोगों ने लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार लोगों ने बताया कि इन लोगों ने गांव में ही एक-दूसरे के घर से शराब खरीदकर पी थी। देर रात शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
5 of 9
aza
सुबह आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा और उल्टी-दस्त होने लगी। जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव निवासी चरित्र निषाद (80), रामवृक्ष (75), रामनयन (65), शिवकुमार (18), रामप्रीत (35), पड़ोसी गांव रसूलपुर निवासी सोबरी (35) और ओड़रा सलेमपुर निवासी केशव पासी (45) और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरुना जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद (32) शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 9
azamgarh
अरविंद केवटहिया में गुरुवार की रात रिश्तेदारी में गया था जहां छककर शराब पी थी और रात में ही घर लौट आया था। बाद में उसकी हालत खराब हो गई और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में चरित्र और रामवृक्ष सगे भाई हैं। इसके अलावा जहरीली शराब से बीमार हुए लोगों में सरदौली गरथौली, बुढ़ानपुर केवटहिया निवासी बहादुर (35), दुर्गविजय (35), मनोज (26), सत्येंद्र (55), बजरंगी (55), विजयनारायण (25), बालचंद (60), मोहन (25), ओड़रा सलेमपुर गांव निवासी रामअवध (55), मोहन (25) का नाम शामिल है।परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
7 of 9
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
बीमार लोगों में रामअवध, मोहन और निरंकार की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने इन्हें शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी कमिश्वर आबकारी एसपी चौहान समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
8 of 9
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
बाद में डीआईजी उदयशंक जायसवाल, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। चरित्र और उसके सगे भाई रामवृक्ष के घरवालों ने अंतिम संस्कार के लिए शवों को सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने दोनों की मौत को स्वाभाविक बताते हुए शवों का घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। अन्य के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
मौके पर पहुंचे डीआईजी उदयशंकर जायसवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने वालों के घर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने लोकई, योगेंद्र, चरित्र के घर छापेमारी की। खाली 65 टिन, दो गैलेन, महुआ, गुड़ बरामद किया गया। चरित्र के घर जमीन से शराब की बू आने के कारण फोरेंसिक टीम मिट्टी का नमूना जांच के लिए ले गई है।