गंगा घाटों का मनमोहक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खजूरी में नेशनल हाईवे 19 के लोकार्पण और जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री के मंच पर पांच लोग मौजूद रहेंगे। पीएम के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल और भदोही के सांसद रमेश बिंद मंच पर होंगे। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के मिर्जापुर और भदोही से गुजरने के कारण यहां के सांसदों को मंच पर आमंत्रित किया गया है।