फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस गांव में पीएम मोदी मनाएंगे जन्मदिन, लोगों में उत्साह की लहर

Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांव में मनाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन मनाने की जानकारी जबसे गांव के लोगों को हुई है तब से गांव में हर तरफ उत्साह की लहर है। गांव मे जोरों से तैयारियां चल रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी रोहनिया क्षेत्र के नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में जन्मदिन मनाएंगे। प्राथमिक विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री के लिए पोस्टर बना रहे हैं और छात्राएं उनके आगमन पर स्वागत गीत गाएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
मोनी, नेहा, रिमझिम की ओर से मन की वीणा से गुंजित घड़ी मंगलमल, स्वागतम्, स्वागतम्, स्वागतम् गीत से प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। प्रधानमंत्री द्वारा केक काटने पर बच्चों द्वारा गीत बार बार दिन ये आए और जियो हजारो साल भी गाया जाएगा।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को जब से ये खबर मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बीच अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे उनकी खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस अवसर को हर कोई यादगार बनाने में जुटा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
अब तक के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विद्यालय में सोमवार की शाम पांच बजे बच्चों के साथ संवाद के बाद रीड टू रूम प्रोजेक्ट की लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास भी देखेंगे। वे विद्यालय में करीब एक घंटे तक रहेंगे। चार कमरे के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को कोई बैठा नहीं मिला। कोई कमरे में, कोई गेट पर कोई लैपटॉप लेकर अपने-अपने ढंग से तैयारी में जुटा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
एसपीजी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी ठीक करने, स्मार्ट क्लास रूम टू रीड को सुंदर करने का निर्देश दिया। दीवारों पर स्लोगन लिखने और वाल पेंटिग कराने को कहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें