लाल बहादुर शास्त्री के परिवार के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सुनील शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति का अनावरण हो पाया है। पीएम मोदी ने इस काम से करोड़ों जनता का दिल जीत लिया है। अनिल शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी सरकार को ढेरों बधाई। लाल बहादुर शास्त्री का निधन 55 वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन आज प्रतिमा लगवा कर पीएम मोदी ने उन्हें फिर से जीवंत कर दिया। आज भी जय जवान जय किसान का नारा प्रासंगिक है। शास्त्री जी यही पैदा हुए, उनका पूरा बचपन और शिक्षा दीक्षा बनारस में हुआ।