इस वर्चुअल म्यूजियम के हाल-1 में विहंगम वाराणसी का म्यूरल आर्ट, शिव पूजन और काशी परिचय, हाल-2 में एक नजर में बनारस, बनारस की गलियां, हाल-3 में साहित्य और पत्रकारिता, वाराणसी वस्त्राणसी, संगीत और नृत्य, काशी शिल्प, हाल-4 में गंगावतरण, हाल-5 में अग्निहोत्र, हाल-6 में बनारस के बसिया, काशीनामा, आयुर्वेद, हाल-7 में मुक्तिधाम, गंगाजली, हाल-8 में संगीतमय दीवार, रामलीला है। इस दौरान पीएम मोदी ने पांच टूरिस्ट गाइड से मुलाकात की और वाराणसी पर्यटन के बारे में जानकारी ली।