वाराणसी के करखियांव में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारसी मिठाई मलइयो और लौगंलता का जिक्र किया। बनारसी मिठाइयों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मलइयो का मौसम भी आ गया है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही मलइयो का जिक्र किया तो सभा में मौजूद हजारों की भीड़ ने तालियां बजाईं।
दरअसल, प्रधानमंत्री अमूल बनास डेयरी प्लांट के फायदों पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बनास डेयरी प्लांट जब तैयार हो जाएगा तो पूरा बनारस और उसके आसपास के जिलों के लाखों पशुपालकों को फायदा होगा। यहां आइसक्रीम और मिठाइयां भी बनेंगी।
यानि, बनारस की लस्सी और छेने की एक से बढ़कर एक मिठाइयां और लौंगलता इन सबका स्वाद और बढ़ जाएगा। वैसे अब तो मलइयो का मौसम भी आ ही गया है। पीएम मोदी ने जब मलइयों का जिक्र किया उसके बाद कई लोगों ने इस मिठाई के बारे में गूगल सर्च किया। तो आइए आज आपको बताते हैं खास बनारसी मिठाई मलइयो के बारे में।
पढ़ेंः प्रधानमंत्री के हाथों 'घरौनी' पाकर यूपी में अव्वल बना बनारस, एक क्लिक से 35 हजार लोगों को मिला प्रमाण पत्र