पूर्वोंत्तर में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से रूबरू होने आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में खास होने जा रहा है। इसे मिशन 2019 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ काशी आ रहे पीएम मोदी यहां की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। इस एक दिन के दौरे में पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को पांच नए पुलों की सौगात देंगे। 12 मार्च को शहर आगमन के दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन की आधारशिला रखने के साथ ही इस मार्ग पर बनने वाले तीन पुल का भी शिलान्यास करेंगे। इसमें दो पुल रेलवे क्रासिंग पर और एक वरुणा नदी पर बनया जाएगा। कोनिया में वरुणा नदी पर एक पुल और आशापुर क्रासिंग पर एक पुल का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह आरओबी का भी लोकार्पण करेंगे। डीरेका में आयोजित समारोह में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। पीएम करीब 372 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ 12 मार्च को बाबतपुर आएंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे।
4 of 7
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वह अस्सी घाट जाएंगे जहां वह पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से बजड़े से वह दशाश्वमेध घाट तक जाएंगे। अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट को सजाया जाएगा। दरभंगा घाट स्थित ब्रजरामा पैलैस में वह लंच करने के बाद डीरेका जाएंगे। यहां वह लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीरेका में आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के तीन हजार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। साथ ही पीएम पचास महिला बुनकरों से भी मिलेंगे। इस दौरान बुनकरों के चलाई जा रही योजना के तहत तोहफा भी दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो डीरेका में ही पीएम जनसभा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम डीरेका में ही सभा भी कर सकते हैं। हालांकि ये अभी तय नहीं है। भाजपा के स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट के बाद ये तय होगा। डीरेका से ही पीएम हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे जहां से वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
मंडुवाडीह आरओबी, पुलिस लाइन में एसटीएफ कार्यालय, राजातालाब के नए तहसील भवन, काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा दर्शन गेस्ट हाउस, कल्लीपुर जयापुर पाइपलाइन पेयजल परियोजना, 12 सामुदायिक शौचालय, मछोदरी बजरडीहा और भवनिया पोखरी पर तीन धोबी घाट, मरम्मत कर तैयार की गई दस सड़कें