प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़, वाराणसी औप मिर्जापुर दौरे में भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर पूर्वांचल के लोगों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री का भोजपुरी में संबोधन उनके और पूर्वांचल के लोगों के रिश्ते को और प्रगाढ़ करेगा। आगे की स्लाइड्स में देखिए पीएम ने भोजपुरी में क्या कहा..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
modi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कचनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर माइक संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-हर महादेव का जयघोष किया और फिर बोले, काशी को हमार बार-बार प्रणाम बा। अन्नदाता लोगन के भी प्रणाम। आज भगवान जगन्नाथ के पूजा दिन हौ। आप सबन के बहुत बहुत बधाई हो।
विज्ञापन
3 of 6
modi
- फोटो : अमर उजाला
काशी और यहां के लोगों का बखान किया और कहा, बनारसी दुनिया में कही भी रहेगा उसके संस्कार दिखाई देंगे। बोले, बाबा भोलेनाथ का प्रिय सावन मास आरंभ होने वाला है। काशी में दुनियाभर के शिवभक्तों का मेला लगने वाला है। उनकी सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है। आस्था से जुड़ी सड़कों का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण किया जा रहा है।
4 of 6
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरुवार को विश्व जूनियर एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली असम के किसान की बेटी हिमा दास के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने चार मिनट तक चर्चा कर और उनके सम्मान में तालियां बजवाई। इस तरह से देश की बेटियों का मान बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को एक बार फिर सार्वजनिक मंच से धार दी।
विज्ञापन
5 of 6
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कचनार के सभा स्थल में मौजूद लोगों से बतौर सांसद संवाद करते नजर आए। 34 मिनट के भाषण को उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष से शुरू और खत्म किया। इस दौरान पूर्व के दौरों की तरह प्रधानमंत्री के भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर ज्यादा फोकस नहीं रहा बल्कि बनारस के विकास कार्यों की चर्चा ज्यादा रही।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भोलेनाथ, काशी, गंगा, रथयात्रा मेला, सावन मास, पंचक्रोशी मार्ग, कैंट रेलवे स्टेशन, बीएचयू का जिक्र कर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपने रिश्तेे को और मजबूती देने की कोशिश की।