उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम आगे आए। किसी ने राजनाथ तो किसी ने केशव मौर्य के नाम को आगे बढ़ाया। एक समय ऐसा आया जब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री पद की दौड़ सबसे आगे बता दिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
रर
मनोज सिन्हा के बारे में कहा गया कि उनको पीएम मोदी और अमित शाह दोनों का समर्थन हासिल है। लेकिन घोषणा के दिन अचानक कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के हाथ चली गई।
विज्ञापन
3 of 8
yogi adityanath
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ जाकर योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हुए। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नई टीम उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
4 of 8
yogi adityanath
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य विकास है और सूबे की नई सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का रिकार्ड विकास होगा। उन्होंने नए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी। सीएम योगी इन सबके बावजूद अब तक पीएम मोदी की 'फ्रैंड लिस्ट' में जगह नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सीएम योगी, पीएम मोदी
दरअसल, पीएम मोदी जनता और राजनीतिक दलों की राय जानने के लिए शनिवार शाम तीन बजे तक ट्विटर पर 1649 लोगों को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी की इस फालोइंग लिस्ट में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
इस फालोइंग लिस्ट में अब तक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं जुड़ा है। बता दें सीएम योगी पदभार संभालने के साथ ही ट्विटर पर बेहद एक्टिव हैं। जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने अब तक 1019 ट्वीट किया है, वहीं उनके एक लाख 29 हजार फॉलोवर्स हैं। सीएम योगी अपने हैंडल @myogiadityanath के जरिये पीएम मोदी समेत कुल 14 लोगों व संस्थाओं को फॉलो करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओ में से एक हैं।
माना जा रहा है कि भले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अभी योगी आदित्यनाथ को फॉलो नहीं किया है लेकिन आने वाले दिनों में वह कर लेंगे। वैसे इसमें एक वजह सीएम योगी के ट्विटर हैंडल का पता बदलना भी हो सकता है।