फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बनारस में एक दिनी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की याद आ गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
pm modi visit varanasi
पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर बनारस के दीनदयाल हस्तकला संकुल गए। यहां पहुंचकर दोनों मेहमान बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
3 of 6
बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में मोदी और मैक्रों
- फोटो : twitter
इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को काशी का शिल्प और हुनर दोनों खासे पसंद आए। यही कारण रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की प्रथम महिला को गुलाबी मीनाकारी से तैयार झुमके भेंट किए। खूबसूरत झुमके देखकर ब्रिगिट की खुशी का ठिकाना न रहा।
4 of 6
फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिटी मैक्रों
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जब पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति लकड़ी के खिलौनों के स्टाल पर पहुंचे तो उन्हें हनुमान जी की पंचमुखी प्रतिमा ने खासा आकर्षित किया। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष को काष्ठ कला और हनुमान जी के बारे में विस्तार से बताया। यह भी बताया कि हनुमान जी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी आस्था है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
म्यूजियम में सजीव प्रदर्शन में जीआई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। जब फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ भारत के प्रधानमंत्री यहां पहुंचे तो पीएम ने सभी कलाकारों को अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने को कहा।
महिला बुनकरों ने राष्ट्राध्यक्ष को दिया फ्रांस का एंबलम
- फोटो : twitter
इसके बाद सबसे पहले वह जरी जरदोजी के स्टॉल पर पहुंचे। यहां लोहता की अफसाना और तरन्नुम ने उन्हें फ्रांस का एंबलम दिखाया और उसे राष्ट्राध्यक्ष को भेंट किया। अफसाना से मैक्रों ने हाथ भी मिलाया। पीएम मोदी ने दोनों महिला बुनकरों से पूछा कि आप कुछ कहना चाहती हैं, दोनों संकोच वश कुछ नहीं कह सकीं।