पूर्वांचल में भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी मिर्जापुर पहुंचे। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए पूरा मैदान केसरिया रंग से रंग गया। भारी भीड़ से गदगद पीएम मोदी ने आज कहा कि आज भीड़ का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन
2 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने भीड़ का मूड देखते हुए भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और खुद को प्रधानसेवक बताया। कहा कि माई के सेवकों को प्रधान सेवक का प्रणाम। कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का उत्सव है।
विज्ञापन
3 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में जनता के साथ सीधा संवाद किया। पीएम ने स्थानीय मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 13 साल पहले मुलायम सिंह ने भटौली पुल का काम शुरु कराया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
4 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगर ये पुल सैफई में बनना होता तो ये 13 महीने में बन जाता। मिर्जापुर के पत्थर के बारे में कहा कि मायावती जी ने यहां से पत्थर मंगाए लेकिन बताया राजस्थान का। उन्होंने कहा कि मायावती जी मिर्जापुर के पत्थर से इतना नफरत क्यों है।
विज्ञापन
5 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की जनता ने ऐसा तार बिछा दिया है की 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस को करंट लगने वाला है । 14 सितंबर 2016 को मड़िहान राहुल की खाट सभा थी । राहुल जी का हाथ तार से लग गया था। इस पर गुलाम नबी आजाद ने उन्हें तार से दूर रहने को बोला था।
विज्ञापन
6 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
इस पर राहुल ने जवाब दिया कि ये उत्तर प्रदेश है, यहां तार तो है लेकिन बिजली नहीं है। कहा कि अखिलेश के नए मित्र की खाट सभा में लोगों ने उनकी खटिया खड़ी कर दी थी। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है जिससे उत्तर प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग पूरी तरह से त्रस्त हैं ।
विज्ञापन
7 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने मिर्जापुर के लोंगों से सवाल पूछा कि जब यहां उत्तर प्रदेश में 13 साल पहले मुलायम सिंह की सरकार थी तो मुलायम सिंह ने 13 साल पहले मिर्जापुर में पुल निर्माण का आधारशिला रखे था वो अभी तक बना क्या? जवाब मिला अभी तक नहीं बना।
8 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने मिर्जापुर के लोंगों से सवाल पूछा कि जब यहां उत्तर प्रदेश में 13 साल पहले मुलायम सिंह की सरकार थी तो मुलायम सिंह ने 13 साल पहले मिर्जापुर में पुल निर्माण का आधारशिला रखे था वो अभी तक बना क्या? जवाब मिला अभी तक नहीं बना।
9 of 10
pm modi rally in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ये काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। यही पुल अगर सैफई में बनना होता तो, 13 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता। बता दें कि भटौली पुल का निर्माण कार्य 2006 में शुरु हुआ था। 11 साल बीत जाने के बाद अभी भी तक मात्र 60 फीसदी पुल का निर्माण कार्य हुआ है।
बता दें कि प्रधानमंत्री की चंदईपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मिर्जापुर में छह स्थानों पर बैरिकेटिंग की थी। वहीं रीवां व बनारस की ओर से जाने वाले वाहनों के रूट में एक दिन के लिए परिवर्तन कर दिया था।