फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएम मोदी ने अपनी दिव्य-भव्य-नव्य काशी को क्या-क्या दिया उपहार, तस्वीरों में देखें परियोजनाएं

Thu, 07 Jul 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पीएम देंगी अपनी काशी को उपहार - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद काशीवासियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। इन सहूलियतों से बदलते बनारस की विकास की गति और तेज होगी। स्थानीय लोगों के साथ ही दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरी बार सत्तासीन होने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पीएम मोदी ने 17 सौ करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। पीएम के हाथों मिलने वाली सौगात से बदलते बनारस की सूरत में चार चांद लगेंगे।  

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट दिया प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद पीएम की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से काशी की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन आदि शामिल हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखें परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट की खूबसूरती को बढ़ाएगा प्लाजा

2 of 12
दशाश्वमेध भवन - फोटो : अमर उजाला
चुनार के गुलाबी पत्थरों से तैयार दशाश्वमेध घाट पर बनकर तैयार दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) में काशी की झलक दिखाई पड़ेगी, इसमें पत्थरों पर नक्काशी की गई है। उसमें पर्यटकों के बैठने, खाने-पीने, बनारसी साड़ी, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने समेत जरूरी सामान एक ही स्थान पर मिलेगे। बाहर 15 फीट चौड़े और 40 फीट लंबी दीवार (म्यूरल वाल) पर सभी घाटों की झलक दिखाई पड़ेगी। टूरिस्ट प्लाजा का नाम बदलकर दशाश्वमेध भवन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के पास होगा नाइट मार्केट

3 of 12
नाइट मार्केट - फोटो : अमर उजाला
10 करोड़ की लागत से लहरतारा- चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग के निर्माण से वेंडर्स को नाइट बाजार मिलेगा। यहां स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों के लिए काफी बेहतर वातावरण मिलेगा। वेंडर्स को रोजगार मिलेगा। 

स्मार्ट सिटी से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

4 of 12
सिगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
400 करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी से संपूर्णानंद स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा बड़ा लालपुर में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन

वैदिक विज्ञान केंद्र में म्यूजियम और तारामंडल देख सकेंगे

5 of 12
बीएचयू में बना वैदिक विज्ञान केंद्र - फोटो : अमर उजाला
9.34 करोड़ से बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र का दूसरे चरण के निर्माण से यहां म्यूजियम और तारामंडल लोग देख सकेंगे। शोध अनुसंधान को बढ़ावा देने के  लिए सात चेयर प्रोफेसर, विजिटिंग फेलो, शोध सहायक आदि की नियुक्तियां होंगी। 
विज्ञापन

थीम पार्क में अनाथ बच्चों को मिलेगा दादी का प्यार

6 of 12
थीम पार्क - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित होने वाला दादी पोता ‘थीम पार्क में अनाथ बच्चों को दादी का प्यार और बेसहारा वृद्ध महिलाओं या विधवा बुजुर्ग महिलालाओं को पोते का प्यार मिलेगा। दुर्गाकंड स्थित वृद्धाश्रम परिसर में तैयार इस थीम पार्क में खाने-पीने के इंतजाम के साथ ही लिफ्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस है सिंधौरा थाना

7 of 12
सिंधौरा थाना - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह करोड़ की लागत से तैयार दो मंजिला सिंधोरा थाने का लोकार्पण करेंगे। यूपी में श्रावस्ती के बाद सिंधोरा दूसरा ऐसा थाना होगा, जिसमें मॉल सरीखी सुविधाएं हैं। मुख्य प्रशासनिक भवन, कंट्रोल रूम, कंप्यूटर सर्वर से लेकर सर्विलांस व इंट्रोग्रेशन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार दो एकड़ क्षेत्रफल में बने दो मंजिला थाने में सौ से अधिक लोगों की बैठने की क्षमता है। फूलपुर और चोलापुर के गांवों को अलग करते हुए सिंधोरा थाना बनाया गया।

वाराणसी जिले को मिलेगी पहले बालिका गृह की सौगात

8 of 12
राम नगर में बालिका गृह - फोटो : अमर उजाला
निराश्रित, भूली- भटकी और बिछड़ी बालिकाओं व किशोरियों को सुरक्षित आशियाना दिलाने के लिए पीएम बृहस्पतिवार को जिले के पहले बालिका गृह की सौगात देंगे। जहां बेटियों को सुरक्षित स्थान के साथ ही उन्हें अपने सपनों को उड़ाने देने का मौका भी मिलेगा। रामनगर में 6.30 करोड़ की लागत से तैयार इस बालिका गृह में दो बिल्डिंग में 50-50 बालिकाएं रह सकती हैं। इस भवन में दो छात्रावास के साथ डायनिंग हॉल, मनोरंजक कक्ष, पुस्तकालय, डॉरमेट्री, किचन के साथ किशोर न्याय बोर्ड का कार्यालय भी है। यहां रहने वाले बच्चियों को परामर्श के लिए परामर्श कक्ष भी तैयार किया गया है।

नगवा उपकेंद्र से 35 हजार आबादी को मिलेगा फायदा

9 of 12
नगवा उपकेंद्र - फोटो : अमर उजाला
20.65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नगवा में 33 केवीए का उपकेंद्र से बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। छह फीडरों के निर्माण होने से ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा। 35 हजार आबादी को राहत मिलेगी। 

पांच वार्डों में होगा पर्यटन विकास

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
27.31 करोड़ से पुरानी काशी के पांच वार्डों का पर्यटन विकास किया जा रहा है। इसमें साइनेज, मीनाकारी, बोर्ड आदि का निर्माण कराया जाएगा। कुछ प्रमुख उत्पाद बनाने वाले हस्तशिल्प की जानकारी दी जाएगी। इसका पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। 

इनर रिंग रोड के साथ कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

11 of 12
इनर रिंग रोड - फोटो : अमर उजाला
लहरतारा से बीएचयू होते हुए विजया सिनेमा तक सिक्सलेन सड़क का निर्माण, पांडेयपुर फ्लाईओवर से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क का निर्माण, कचहरी से संदहा तक की सड़क का फोरलेन तक चौड़ीकरण, वाराणसी ग्रामीण में पांच नई सड़क और चार सीसी रोड, वाराणसी भदोही मार्ग का ग्रामीण क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य के शिलान्यास से शहर के अंदर सड़कों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

12 of 12
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
 पावन पथ के अष्ट विनायक, विनायक, द्वादश ज्योर्तिलिंग, अष्ट भैरव व नवगौरी यात्रा, पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पांच पड़ाव पर विकास कार्य, विश्व बैंक की मदद से प्रो पुअर योजना के तहत सारनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट का काम के शिलान्यास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सर्किट हाउस के भूतल पर नए ब्लाक का निर्माण के शिलान्यास से आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी। बाबतपुर चौबेपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से जाम की समस्या हल होगी। जल जीवन मिशन के तहत 68 गांवों में पेयजल योजना से पेयजल की समस्या का समाधान होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें