पीएम मोदी आज सुबह गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। यहां के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गढ़वा घाट जाकर पूजा-अर्चना और गाय को चारा खिलाने का सियासी मतलब निकाले जाने लगे हैं। आखिर क्या है गढ़वाघाट का सियासत से संबंध। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन
2 of 7
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के गढ़वाघाट जाने के मद्देनजर एसपीजी की निगरानी में सुरक्षा के फुलप्रूफ इंतजाम किए गए हैं। आश्रम पहुंचने के बाद पीएम पहले श्रीश्री 1008 आत्मा विवेकानंद जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। फिर संत समागम में शामिल हुए। वहां बने मंच पर सद्गुरु शरणानंद जी महाराज से प्रधानमंत्री चर्चा किए।शरणानंद जी महाराज ने मंच से जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन
3 of 7
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के गढ़वाघाट जाने का सियासी मकसद इसलिए निकाला जा रहा है क्योंकि गढ़वा घाट भगवान कृष्ण के वंशजों का है। इस पीठ से कई बड़े राजनेताओं की आस्था जुड़ी हुई है। कुछ समय पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी गढ़वा घाट पहुंचे थे। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्सर यहां आते रहे हैं।
4 of 7
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
इस पीठ पर उमड़ने वाली भीड़ से भक्तों की श्रद्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्वांचल में आस्था के केंद्र बिंदु गढ़वा घाट और रामनगर जाने का लाभ जहां एक पार्टी को मिलेगा तो वहीं दूसरी पार्टियों को इसका साइड इफेक्ट भी मिलेगा। विरोधियों में हलचल बढ़ गई है। उनके रणनीतिकार भी कुछ करिश्मा करने के मूड में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम के व्यवस्थापक बहादुर बाबा ने बताया कि प्रधानमंत्री को प्रसाद में आंवले और करौंदे का मुरब्बा एवं काजू की बरफी दी जाएगी। पीएम डीरेका से लंका, नगवा, सामनेघाट होते हुए गढ़वाघाट पहुंचेंगे। इस रूट पर बिजली के जर्जर तार-खंभे हटाकर नए सिरे से उन्हें दुरुस्त कराया गया है। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई के साथ ही सड़क किनारे के अतिक्रमण हटवाए गए।
विज्ञापन
6 of 7
garhwa ghat
- फोटो : अमर उजाला
एसपीजी ने अपनी निगरानी में मंच तैयार कराया है। आश्रम के 150 से अधिक महात्मा मतदाता हैं। पूर्वांचल के कई हिस्सों में इस आश्रम का खास प्रभाव माना जाता है।
रामनगर स्थित गढ़वाघाट में पीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जगह जगह स्वागत और शंख ध्वनि की तैयारी की गई है। सड़क के दोनों तरफ गुब्बारे सजाए गए हैं। स्वागत द्वार और बैनर लगाए गए हैं। यहां कबूतर छोड़ने की व्यवस्था की गई है। उधर रामनगर में पीएम के प्रथम आगमन पर सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने दूकानें बंद करने की घोषणा की है।