फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी जन्मदिन स्पेशल : प्रधानमंत्री को काशी से बेहद लगाव, जानें कितनी बार वाराणसी का दौरा किया

Tue, 17 Sep 2019 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज 69 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। वह अपने बर्थडे वाले दिन किसी न किसी खास स्थान पर जाते हैं। जहां पर वह देशवासियों को कुछ न कुछ समर्पित करते हैं। इस साल वह गुजरात के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सरदार सरोवर डैम पर नर्मदा पूजन किया। पिछली बार उन्होंने अपना जन्मदिन काशी में स्कूल के बच्चों के साथ मनाया था।
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी के बारे में देशवासियों को जानने के बारे में काफी उत्सुकता रहती है। खासकर काशीवासियों को पीएम मोदी से ज्यादा लगाव है, वैसे ही पीएम मोदी का भी काशी से बेहद लगाव है। वह कई बार काशी आ चुके हैं। वह वाराणसी का 20 बार दौरा कर चुके हैं। समय-समय पर वह काशी का दौरा करने आते हैं, और वाराणसी के विकास के लिए काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दे देते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी 7 जुलाई को आखिरी बार आए थे। यहां उन्होंने पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही वह वाराणसी के मान महल में वेधशाला पहुंचे। इससे पहले ना तो किसी राज्य का राजा और ना ही किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस अनोखे वेधशाला का निरीक्षण किया था।

4 of 8
वाराणसी के मान महल में वेधशाला बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री शनिवार को यहां पहुंचा। इससे पहले ना तो किसी राज्य का राजा और ना ही किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस अनोखे वेधशाला का निरीक्षण किया था। राजा मान सिंह ने 1600 ई. में मान महल और घाट का निर्माण कराया।
विज्ञापन

5 of 8
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी आए। वह यहां काशीवासियों को धन्यवाद देने के लिए आए थे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर उसके बाद टीएफजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उस दौरान उनके साथ वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।
विज्ञापन

6 of 8
25 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने नामांकन से पहले शहर में बीएचयू के सिंह द्वार से गोदौलिया तक करीब पांच किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला था। उसी दिन उन्होंने काशीवासियों पर भरोसा जताते हुए अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनके हवाले कर दी थी। 26 अप्रैल को नामांकन के बाद पीएम मोदी ने आसपास के जिलों में तो चुनावी सभाएं कीं लेकिन वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नहीं आए थे।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी का काशी से जुड़ाव गहरा हो गया है। अब वह काशी की जनता के बीच आते रहते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने काशी से कई योजनाओं की शुरुआत भी की है। साथ ही कोई भी पर्व हो प्रधानमंत्री काशी आना नहीं भूलते हैं। चाहें छठ हो या दिवाली हो।
विज्ञापन

8 of 8
अब तक जो हुआ :
  • काशी विश्वनाथ मंदिर को आस्था का अलौकिक, अद्भुत, अविस्मरणीय और आधुनिक केंद्र बनाने का काम आठ मार्च, 2019 को पीएम ने शुरू किया। यह 18 महीने में पूरा हो जाएगा। 
  • 300 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड फेज वन का काम पूरा। 2000 करोड़ से दूसरे फेज पर काम चालू। इससे पूर्वांचल के साथ देश भर से काशी तक पहुंच आसान हुई।
  • वाराणसी से गाजीपुर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ फोरलेन का काम प्रगति पर है। वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है। दोहरीकरण का काम 2021 तक पूरा होना है।
  • बीएचयू में 700 करोड़ से कैंसर संस्थान और 100 करोड़ से ईएसआई अस्पताल शुरू। 200 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं दो महीने में मिलने की उम्मीद है। 
  • एक हजार करोड़ की ऊर्जा गंगा गैस पाइप लाइन परियोजना के तहत शहर में चार सीएनजी स्टेशन खुले हैं। बीएचयू, डीरेका और शिवपुर के कुछ इलाकों में पीएनजी सप्लाई भी शुरू हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें