फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदहोश कर देंगी 12 तस्वीरें: BHU में काशीयात्रा...थिरके छात्र-छात्राएं, IIT का ग्राउंड बना डांस फ्लोर; फैशन शो

Sat, 17 Jan 2026 06:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Yatra in BHU: बीएचयू में आयोजित काशीयात्रा में छात्र-छात्राओं ने खूब माैज-मस्ती की। डीजे प्रोनाइट में आईआईटी का ग्राउंड डांस फ्लोर बन गया था, जिस पर करीब 10 हजार टेक्नोक्रेट्स थिरक रहे थे। 800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने फैशन शो में हिस्सा लिया। कैटवॉक समेत कई प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
विज्ञापन
1 of 12
आईआईटी बीएचयू की काशीयात्रा में फैशन शो। - फोटो : रोहित कुमार (संवाद)
आईआईटी बीएचयू के काशीयात्रा की डीजे प्रोनाइट में एडीवी ग्राउंड तब डांस फ्लोर बन गया जब 10 हजार से ज्यादा टेक्नोक्रेट्स जमकर थिरकने लगे। 
विज्ञापन

2 of 12
फैशन शो में छात्राओं ने किया प्रतिभाग। - फोटो : संवाद
बैंड ट्विन स्ट्रिंग्स की एक के बाद एक डीजे प्रस्तुतियों ने दर्शकों का जोश हाई कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 12
शो में बिखेरा जलवा। - फोटो : संवाद
इस दौरान नब्बे और पिछले दशक के गानों का रीमेक गाकर कलाकारों ने हर एक छात्र-छात्रा को कोरियोग्राफर सा एहसास कराया।

4 of 12
राजपूताना मैदान में भी हुआ आयोजन। - फोटो : संवाद
इसके अलावा पूरे दिन 800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने फैशन शो, कैटवॉक समेत कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 
विज्ञापन

5 of 12
सांस्कृतिक नृत्य की दिखी झलक। - फोटो : संवाद
साहित्यिक कला वर्ग में अंग्रेजी और हिंदी कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं ने साहित्य प्रेमियों को मुग्ध किया। 
विज्ञापन

6 of 12
भारतीय नृत्य की रही डिमांड। - फोटो : संवाद
पोएटिक एक्स्ट्रावैगेंज़ा, किस्सागोल और अंग्रेजी व हिंदी कविता स्लैम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

7 of 12
कलाकारों ने कथक पेश कर दर्शकों को मोहा। - फोटो : संवाद
बताया गया कि दृश्य कला प्रतियोगिताओं में परिसर की दीवारें ग्रैफिटी कलाकारों की कल्पनाओं से जीवंत हो उठीं।

8 of 12
फैशन शो में छात्राओं ने किया प्रतिभाग। - फोटो : संवाद
इनडोर स्थानों पर 2डी और 3डी रंगोली, मोज़ेक आर्ट और तूलिका (रंगरिति और फ्यूजन फ्रेम्स) जैसी प्रतियोगिताओं में सूक्ष्म कलात्मक कौशल देखने को मिला।

9 of 12
कैटवाॅक करती छात्रा। - फोटो : संवाद
नुक्कड़ नाटक और सुर में हुआ गायन: काशीयात्रा अध्यक्ष प्रो. अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन कला वर्ग में सुर (गायन) और स्ट्रूमेंटो (वाद्य) की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर किया। 

10 of 12
काशी यात्रा में युवाओं ने जमकर किया डांस। - फोटो : संवाद
वहीं मोनोएक्ट (अस्मिता) और ऊर्जावान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों ने सामाजिक कार्यों को मंच पर प्रस्तुत किया।

11 of 12
ट्विन स्ट्रिंग ने की पेशकश। - फोटो : संवाद
मिस्टर और मिस काशीयात्रा प्रतियोगिता: लाइफस्टाइल और क्यूलिनरी श्रेणी के अंतर्गत मिस्टर व मिस काशीयात्रा (ग्लिट्ज़) प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन

12 of 12
ट्विन स्ट्रिंग की इंट्री ने किया आकर्षित। - फोटो : संवाद
क्यूलिनरी में प्रतिभागियों ने निर्णायकों और दर्शकों को अपने स्वाद से परिचित कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें