महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से वाराणसी में बनारस क्लब से सीएट महिला कार रैली निकाली गई। इसमें कार चला रहीं महिलाओं को 16 स्थानों पर पेपर कविता क्लू दिया गया। जिसके जरिए शहर के विभिन्न स्थानों से टोकन लेकर कम समय और कम तेल में वापस क्लब आने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 6
car
- फोटो : अमर उजाला
कार रैली की विनर प्रीतू चौधरी बनीं। बनारस क्लब, माहेश्वरी क्लब, माहेश्वरी कला संस्कृति की ओर से आयोजित रैली में 65 महिलाओं और उनके परिवार ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूरे परिवार के साथ महिलाओं ने खूब मस्ती की। रैली बनारस क्लब से शुरू होकर नदेसर, मलदहिया, सिगरा, कमच्छा, भेलूपुर, लंका, सुंदरपुर होते हुए वापस क्लब पर समाप्त हुई। अमिता पोद्दार को फर्स्ट रनर अप, सुनिता राठी को सेकेंड रनर अप, अंकिता अग्रवाल को थर्ड रनर अप का खिताब मिला।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अनुकृति सिंह को सबसे यंग ड्राइवर और डॉ. वसुंधरा प्रकाश को ओल्डेस्ट ड्राइवर का पुरस्कार दिया गया। क्वीन ऑफ रैली का खिताब शिप्रा श्रीवास्तव ने जीता। बेस्ट डेकोरेटेड कार का पुरस्कार नीता सिंह, रैली थीम कार का खिताब प्रियंका राठी, बेस्ट स्लोगन का खिताब स्मिता साहू, थीम कपड़ा का पुरस्कार श्रृति जाजू को दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सबसे युवा, सबसे बुजुर्ग, रैली क्वीन के खिताब के अलावा छह सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। बनारस क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष निशांत नेवर, माहेश्वरी कला संस्कृति की अध्यक्ष रितु दुजारी इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी की पत्नी नेहा पांडेय भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। दोनों ने फ्लैग ऑफ किया। कबूतर उड़ाने के बाद रैली को रवाना किया गया।