फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर धंस गई जमीन, एक महिला फंसी, लोगों ने तुरंत निकाला बाहर

Sat, 31 Dec 2022 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार शाम को परंपरागत गंगा आरती के तुरंत बाद दशाश्वमेध घाट पर फर्श का हिस्सा अपने आप धंस गया। एक यात्री महिला जिसमें गिर पड़ी लेकिन स्थानीय नागरिकों ने तत्त्काल उसे बाहर निकाल लिया। घटना के पश्चात क्षेत्रीय विधायक डा.नीलकंठ तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे व नगर निगम व पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा आरती के समय शीतला घाट पर जमीन धंसी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर शाम को गंगा आरती के दौरान घाट का हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते चौकी समेत बिहार निवासी एक महिला गड्ढे में गिर गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। आरती के दौरान घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जमा थे। ऊपर की सीढ़ियों से लेकर घाट की मढ़ियों और गंगा के किनारे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फर्श का कुछ हिस्सा धंसा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने बताया कि शाम को गंगा आरती जब समापन की ओर थी और लोग भक्ति भाव में डूबकर आरती देख रहे थे, इसी दौरान बहुत तेज आवाज हुई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ऊपर के प्लेटफार्म का हिस्सा बैठ गया और चौकी पलट गई।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने पूरे एरिया को घेरा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने बताया कि उनको अचानक भूकंप जैसा महसूस हुआ और वह नीचे गिर गए। वहां पर खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। हालांकि जब लोगों को पता चला कि जमीन बैठी है तो राहत की सांस ली। 

4 of 5
नगर निगम के चीफ इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री सेवा समिति के दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के तुरंत बाद एहतियात बरतते हुए लोगों से संयम बरतने की अपील की गई। जनता ने भी धैर्य दिखाया जिससे कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह मां गंगा की कृपा थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित - फोटो : अमर उजाला
विधायक के साथ मौके पर बाबू महाराज,भाजपा नेता पवन शुक्ला,जितेंद्रधर द्विवेदी,दिनेश शंकर दूबे,नरसिंह दास,अरुण चौबे,प्रियांशु तिवारी सहित जोनल अधिकारी संजय तिवारी व नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें