फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जब भूख से बेबस शख्स कूड़े से बीनकर खाने लगा खाना, दिल चीर देने वाली तस्वीरें

Fri, 13 Jan 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

भीषण ठंड और शीतलहर से हर कोई परेशान है। खासकर गरीब और सड़क पर ही अपना जीवन बीताने वाले लोगों के सामने ठंड से बचने के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। प्रशासन की ओर से तमाम दावे किए जा रहे हैं पर उनकी जमीनी हकीकत बुधवार की सुबह दिखी जब पड़ाव-पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर चंदासी में रखे एक बड़े कूड़ेदान से एक युवक सड़ा-गला खाना खाकर अपनी भूख मिटा रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
जब भूख से बेबस शख्स कूड़े से बीनकर खाने लगा खाना - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है भूख एक ऐसी चीज है जो इंसान को कुछ भी करने को मजबूर कर देती है। नगर के चंदासी में बुधवार को एक ऐसा ही विचलित करने वाला दृश्य दिखा। एक युवक को भूख ने इतना बेबस कर दिया कि वह पालिका के कूड़ेदान में फेंका गया सड़ा-गड़ा खाना खाने लगा। पास से गुजरने वाले लोग बेरहम बने रहे। एक युवक ने मदद की और उसे होटल ले जाकर खाना खिलाया।
विज्ञापन

2 of 5
कूड़ेदान से एक युवक सड़ा-गला खाना खाकर अपनी भूख मिटा रहा - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान समय में भीषण ठंड और शीतलहर से हर कोई परेशान है। खासकर गरीब और सड़क पर ही अपना जीवन बीताने वाले लोगों के सामने ठंड से बचने के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। प्रशासन की ओर से तमाम दावे किए जा रहे हैं पर उनकी जमीनी हकीकत बुधवार की सुबह दिखी जब पड़ाव-पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर चंदासी में रखे एक बड़े कूड़ेदान से एक युवक सड़ा-गला खाना खाकर अपनी भूख मिटा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
बेरहम बने रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
वहां से सैकड़ों लोग पैदल और वाहन से गुजरे पर सभी बेरहम बने रहे। एक युवक ने यह देखा तो उसे रोका और पास के होटल में ले जाकर भोजन कराया।

 

4 of 5
कूड़ेदान में खाना ढूंढता दिखा दूसरा युवक - फोटो : अमर उजाला
शाम को भी कूड़ेदान में खाना ढूंढता दिखा दूसरा युवक
पीडीडीयू नगर। कूड़े में फेंके गए सड़े-गले खाने को निकालकर खाने की सुबह घटी एक घटना के बाद लगा कि ऐसा पहली बार ही हुआ है। लेकिन बुधवार की शाम को भी उसी कूड़ेदान में एक दूसरा युवक भोजन की तलाश करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंकी गई थाली से खाना खाता शख्स - फोटो : अमर उजाला
पास के रेस्टोरेंट से फेंकी गई थाली को हटा-हटाकर वह खाना ढूंढ रहा था। उसे मना किया गया। एक ही दिन में ऐसे दो दृश्यों को देखने के बाद यह हकीकत उजागर हो गई कि गरीबों का कितना ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें