फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Licence: वाराणसी के करौंदी में ही बनेगा स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, चौकाघाट के बाद बाबतपुर कार्यालय भी बंद

Sat, 28 May 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से नई प्रक्रिया वाराणसी में लागू हो जाएगी। बाबतपुर कार्यालय में बनने वाले स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला
ड्राइविंग लाइसेंस अब न वाराणसी के चौकाघाट में बनेगा और न बाबतपुर में। करौंदी में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में परीक्षा पास करने के बाद ही स्थाई लाइसेंस जारी होगा। चौकाघाट व बाबतपुर में बनने वाले 180 स्थाई लाइसेंस के स्लॉट करौंदी के लिए ही बुक होंगे। लर्निंग लाइसेंस के आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदन के साथ ही टेस्ट भी देना होगा।

खास स्थिति में ही चौकाघाट व बाबतपुर में ऑफलाइन तरीके से छह आवेदन लिए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से नई प्रक्रिया वाराणसी में लागू हो जाएगी। बाबतपुर कार्यालय में बनने वाले स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यहां के स्लॉट को करौंदी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के स्लॉट में ही शामिल कर दिया गया है।

बाबतपुर कार्यालय में अब तक स्थाई लाइसेंस के लिए 90 आवेदन होते थे। जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करौंदी में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद एक ही जिले में लाइसेंस बनने के दो नियम लागू हो गए थे। करौंदी जाने वालों के लिए वाहन चलाकर दिखाना पड़ता था जबकि बाबतपुर में बिना टेस्ट के ही लाइसेंस बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
बाबतपुर कार्यालय में दलालों की सक्रियता के चलते ज्यादातर लोग करौंदी जाने से कतराते थे। मगर, शासन की सख्ती के बाद अब एक जिले में एक नियम के तहत केवल करौंदी के ट्रेनिंग सेंटर से ही लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
लर्निंग लाइसेंस के आधार कार्ड लिंक कर करें आवेदन
लर्निंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। इसमें आधार कार्ड लिंक करके लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन ही टेस्ट के माध्यम से ही लर्निंग लाइसेंस पर निर्णय किया जाएगा। पहले करीब 300 लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट चौकाघाट व बाबतपुर कार्यालय का था। अब यही स्लॉट आनलाइन आवेदन पर भी लागू होगा।

4 of 5
- फोटो : istock
ट्रैफिक नियमों की परीक्षा पास करना जरूरी
स्थाई लाइसेंस के लिए अब ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारी के साथ सड़क पर इस परीक्षा को पास कराना जरूरी होगी। करौंदी में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को सीसी कैमरों से लैस किया गया है। वर्तमान में 180 के स्लॉट में करीब 90 से 100 आवेदन होते हैं और औसतन 50 से 60 फीसदी लोग ही टेस्ट को पास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संभागीय निरीक्षक सिद्धू कुमार ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के लिए अब कार्यालय में ना तो आवेदन किया जा सकेगा और ना ही यहां कोई प्रक्रिया होगी। सभी लर्निग लाइसेंस ऑनलाइन माध्यम से ही जारी होंगे। इसके साथ ही स्थाई लाइसेंस भी पूरी तरह से करौंदी से ही बनाए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें