पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्वांचल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल के बनारस, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर और भदोही में शनिवार को अस्थि कलश यात्रा पहुंची। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शुक्रवार को जौनपुर और बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा पहुंची थी। जहां लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं हर जिले में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा बनारस पहंची। जिले की सीमा प्रवेश करते ही सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग अपने जननेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए खड़े रहे। अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दलीय सीमाएं भी टूटती नजर आयी। कांग्रेस, सपा एवं अन्य दलों के लोगों ने भी उन्हें नमन किया। काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर अटलजी के फूलों को विसर्जित किया जाएगा.
4 of 7
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पहुंची। यहां पर तमसा किनारे राजघाट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम में मनोज सिन्हा, दारा सिंह चौहान, उपेंद्र तिवारी के साथ क्षेत्रीय नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
5 of 7
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा के दौरान जगह जगह दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भदोही नगर से निकली विसर्जन यात्रा।
विज्ञापन
6 of 7
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पहुंची। इसके बाद विभिन्न चट्टी चौराहों पर होते हुए बीजेपी मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान बीजेपी सहित अन्य राजनैतिक दलों, शैक्षणिक संगठनों, समाजिक संगठनों की ओर अस्थि कलश पर पुष्प अर्चन किया गया।
मिर्जापुर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पहुंची। इसके बाद जिले के नारघाट पर गंगा में की अस्थियां प्रवाहित की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई नेता मौजूद रहे. भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने इंतजाम किए थे।