फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार को सहारा देने बढ़े कदम, हाथों में मिला कर हाथ लोग कर रहे मदद

Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। शहीदों की शहादत का पूरा देश ऋणी है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। जिसके तहत वाराणसी के लोगों ने शहीदों के परिजनों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए है। सभी का मानना है शहीदों के परिवार को सहारा देना बहुत बड़ी श्रद्धांजलि है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
शहीदों के परिवार के आंसू पोछने के लिए वाराणसी का क्राइम ब्रांच आगे आया है। सोमवार को क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसएसपी से मांग की गई है कि क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों की तनख्वाह से सात दिन का वेतन काट कर सीआरपीएफ के खाते में जमा कर दिए जाए।  इस संबंध में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के लिए हम सबसे जो कुछ भी बन पड़ेगा उसके लिए हम सदैव तत्पर मिलेंगे। एसआई प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल सुमंत सिंह, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या व रमेश तिवारी और कांस्टेबल कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू व सुनील राय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
वहीं, आराजी लाइन ब्लाक सभागार में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक कर्मियों के सहयोग से ढाई लाख रुपये एकत्र किए जाएंगे। इसमें से एक लाख रुपये शहीद रमेश के परिजनों और डेढ़ लाख रुपये सैनिक कल्याण कोष में जमा किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जय श्री यादव, आलोक पांडेय, भाजपा अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि शामिल रहें। 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
उधर, पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डालिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मधोक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विद्यालय प्रबंधन शहीदों के परिवारों के साथ है और संस्था शहीद परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
वहीं, वाराणसी के शहीद रमेश यादव के परिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम ने तुरंत मदद पहुंचाई है। एलआईसी की मुख्य शाखा प्रबंधक भावना कंकन ने शहीद रमेश के घर पहुंचकर उनकी पत्नी रेनू को 5.30 लाख रुपये का चेक सौंपा और ढांढस बंधाया। उधर, रविवार को शहीद के घर बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि सोमवार से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन

6 of 8
सीनियर कमांडेंट राम लखन राम - फोटो : amar ujala
वहीं, चंदौली के बहादुरपुर के शहीद अवधेश यादव के परिवार को सीनियर कमांडेंट ने आर्थिक मदद दी है। 162 वीं बटालियन के सीनियर कमांडेंट राम लखन राम ने शहीद के पिता को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दिया।
विज्ञापन

7 of 8
ramesh yadav - फोटो : amar ujala
शहीद जवानों के परिवार को डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने आर्थिक सहायता दी है। कॉलेज परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह और मंत्री अजीत कुमार सिंह ने इस मद में मिले 4.45 लाख रुपये से चंदौली के बहादुरपुर गांव के शहीद अवधेश यादव के पिता हरिकेश यादव, पत्नी शिल्पी यादव और भाई पवन यादव को दो लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इतनी ही धनराशि चिरईगांव स्थित तोफापुर के रमेश यादव के पिता श्यामनारायण को दी गई। परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही बच्चों को शिक्षा सहित अन्य कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
shaheed
राहुल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन एल आर लल्लन तिवारी ने पिता श्यामनरायन यादव और शहीद की पत्नी को  51- 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। आश्वासन दिया कि शहीद के बच्चे की पढ़ाई की व्यवस्था निशुल्क कराएंगे। हिंद केशरी लालजी पहलवान ने भी 21 हजार रुपये का सहयोग दिया। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू ने 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, संदीप सिंह फौजी, मृत्युंजय सिंह, सोनू तिवारी प्यारे लाल यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें