फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां- बाप का कत्ल कर बेटे ने शव को काटा, फिर बोरे में भरकर नदी में फेंका; रूह कंपा देगी हत्या की ये कहानी

Tue, 16 Dec 2025 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में इकलौते बेटे ने माता- पिता की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बचने के लिए उसने पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दिया।
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी बेटा व मृत माता- पिता - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के जफराबाद के अहमदपुर गांव में बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी ने कई बोरे में शवों को काटकर रखा था और इसके बाद शव को आठ किमी दूर गोमती नदी में फेंका था। यह घटना तब सामने आई जब पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। उधर, फॉरेसिंक टीमें भी जांच में लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
घर पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक बोरे में बरामद हुआ है शव
दंपती के शव की तलाश के लिए सोमवार की शाम छह बजे से टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार को 18 गोताखोरों की संख्या बढ़ाकर करीब 40 कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक बोरे में शव बरामद हुआ है। मौके पर दो आईपीएस रैंक के अधिकारी भी जांच में लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मां- बाप की हत्या का आरोपी अंबेश - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता में अंबेश ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंबेश ने वर्ष 2019 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। लॉकडाउन के बाद उसने कोलकाता की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज की, जो वहां पर ब्यूरी पार्लर चलाती है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि अंबेश के माता- पिता बहू को पसंद नहीं करते थे। तीन बेटियों के प्रति उनका झुकाव अधिक रहता था। इसी वजह से अंबेश कुमार का उनसे कई बार विवाद हो चुका है। गांव के लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि अंबेश कुमार अपनी पत्नी के साथ ही पिता के रुपये लेकर शिफ्ट होना चाहता था। 

इसे भी पढ़ें; इकलौते बेटे ने मां-बाप को मार डाला: कत्ल करके काशी गया... गंगा स्नान कर घूमा अम्बेश; हुए चौंकाने वाले खुलासे

4 of 7
गोताखोर कर रहे शव की तलाश - फोटो : अमर उजाला
40 से ज्यादा गोताखोर कर रहे शव की तलाश
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अंबेश की गिरफ्तारी के बाद से मामले की जांच में तेजी आई है। शव की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। 40 से ज्यादा गोताखोर भी शव की तलाश करने के लिए लगाए गए हैं। मौके पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के अलावा वह खुद पहुंचे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिलबट्टे से हमला कर ली थी जान
जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अंबेश कुमार ने सिलबट्टे से अपनी मां बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर की हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि अंबेश कुमार ने अपने माता-पिता की हत्या के बाद घर पर किसी के न होने का लाभ उठाते हुए शवों को बोरे में भरा, फिर उसे ठिकाने लगाने लगाने के लिए बोरे को कार में रखा। 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खुद को बचाने के लिए किया ये नाटक
बेलाव घाट से शवों को बोरे सहित गोमती नदी में फेंक दिया। किसी को शक न हो इसके लिए घर भी आ गया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए माता पिता को खोजने का नाटक करने लगा। उसने माता-पिता के लापता होने की खबर अपने परिचित, रिश्तेदारों को भी दी। खोजबीन में जुटा अंबेश कुमार 12 दिसंबर को खुद लापता हो गया। घर न आने पर वाराणसी जनपद के सिंधौरा थाना क्षेत्र कटौना गांव निवासी बहन वंदना परेशान हो गई। वह अगले दिन अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए जफराबाद थाने पर पहुंची। जहां उसने माता-पिता के अलावा इकलौते भाई के भी लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी अंबेश - फोटो : अमर उजाला
कत्ल कर काशी पहुंचा, गंगा स्नान कर घूमा अंबेश
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए तीन टीम गठित कीं, जिसके बाद जांच शुरू हुई। इधर, घूमते-घूमते आरोपी अंबेश कुमार वाराणसी चला गया। जहां उसने गंगा स्नान भी किया और घाट पर घूमते भी देखा गया। इसके बाद वह घर के नजदीक आने लगा तो खोजबीन में जुटी पुलिस ने उसे बरामद किया। पुलिस के सवालों में अंबेश कुमार उलझ गया और माता-पिता की हत्या की पूरी कहानी बता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें