फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्लस-3 के मंच पर जलवा बिखेरेंगे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज

Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 8
dance plus - फोटो : twitter
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो डांस प्लस-3 के मंच पर कथक  सम्राट पंडित बिरजू महाराज जलवा बिखेरेंगे। मशहूर कोरियोग्राफर रमेश गोपी उर्फ रेमो डिसूजा के शो डांस प्लस-3 में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बिरजू महाराज का विशेष स्वागत करेंगे। इस शो में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर गेस्ट होंगे। वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट – एक प्रेम कथा' का प्रमोशन करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
dance plus - फोटो : twitter
इंडिया के सबसे बड़े डांसिंग टेलेंट के लिए सबसे बड़ा डांसिंग मंच डांस प्लस ने दोबारा वापसी कर ली है। इस साल शुरू होने वाले डांस प्लस सीजन- 3 में इन डांसिंग टेलेंट का मुकाबला डांसिंग मास्टर रेमो डिसूजा के रेमो स्क्वॉयड से होगा। स्टार प्लस पर 12 अगस्त को रात आठ बजे प्रसारित होने वाले इस शो में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर गेस्ट होंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
dance plus - फोटो : twitter
रेमो स्क्वॉयड में इंटरनेट की सनसनी डिट्टो(एनिमेशन डांस), फिक-शून(हिप-हॉप डांस), पंडित बिरजू महाराज ग्रुप(कत्थक डांस) और पॉल एंड ब्रिटनी(लैटिन डांस) शामिल है। डांसिंग मास्टर रेमो डिसूजा ने इसे बड़ा खास डांस शो बताया है। इस शो का एक टैगलाइन है 'डांस प्लस-3 एक लेवल अप'। इसमें कोई स्टार नहीं होता बल्कि वह कलाकार होता है जो डांस के लिये जीता और मरता हो। 

4 of 8
dance plus - फोटो : twitter
12 अगस्त को दूसरा हफ्ता होगा जिसमें पॉल एंड ब्रिटनी और पंडित बिरजू महाराज ग्रुप का डांस होगा। इस शो में पद्म विभुषण पंडित बिरजु महाराज को अक्षय कुमार विशेष तौर आमंत्रित करेंगे। मंच पर आने के बाद कलाकारों के आग्रह पर पंडित बिरजु महाराज कत्थक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
dance plus - फोटो : twitter

डांस प्लस-3 की शुरूआत अगस्त के पहले विकेंड पर हुई थी। इसमें शाहरुख खान ने जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। तब उन्होंने मंच पर ढेर सारी मस्ती की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
dance plus - फोटो : twitter
डांस प्लस शो ने अपने पहले को दो सीजन में काफी नाम कमाया था। इस बार भी इस शो को राघव जुयाल और शक्ति मोहन होस्ट कर रहे हैं। इस शो में रेमो डिसूजा, धर्मेश येलांदे, पुनित पाठक इस बार जज की कुर्सी पर बैठेंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
remo - फोटो : twitter
रेमो डिसूजा का यह शो डांस प्लस सीजन-3 टीवी पर धमाल मचा रहा है।  शो के जज रेमो डिसूजा ने मीडिया से कहा है कि यह 12 अगस्त को प्रसारित होने वाला शो डांस प्लस के अबतक के सभी सीजन का बेस्ट शो होने वाला है। इस शो के लिए इसके सभी कलाकार बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
birju maharaj - फोटो : twitter
पंडित बृजमोहन मिश्र (जिन्हें बिरजू महाराज भी कहा जाता है) का योगदान बॉलीवुड में काफी ज्यादा रहा है। देवदास, बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्मों में उन्होंने नृत्य निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा गानों को भी कोरियोग्राफ किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें