वाराणसी शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कंदवा पोखरे के किनारे स्थित कर्दमेश्वर महादेव के मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से दर्शनार्थी आते हैं। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले निकलने वाली पंचक्रोशी की यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ता है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 8
महाशिवरात्रि
- फोटो : amar ujala
कर्दम ऋषि ने मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी इसके कारण ही इसका नाम कर्दमेश्वर महादेव पड़ा। चंदेल वंशीय राजाओं ने मंदिर का निर्माण कराया था। मान्यता है कि कर्दम ऋषि के बनवाए गए कूप में जिसकी छाया दिख जाती है उसकी उम्र लंबी हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
महाशिवरात्रि
कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी मुन्नू गिरी ने बताया कि कर्दम ऋषि ने यहां कई हजार सालों तक तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने वरदान मांगने को कहा। ऋषि ने पुत्र रत्न की मांग की। ऋषि ने कर्दम कूप का निर्माण कराया और उस पानी में अपनी पत्नी देहुति के साथ स्नान किया। किवदंतियों के अनुसार स्नान के बाद दोनों पति-पत्नी युवा हो गए। दंपती से कपिल मुनी उत्पन्न हुए।
4 of 8
mahashivratri
- फोटो : अमर उजाला
कपिल मुनी ने अपने पिता को सांख्य दर्शन का उपदेश दिया। तपस्या के दौरान कर्दम ऋषि की आंखों से आंसू निकले थे और कर्दम तीर्थ बन गया। काशी विश्वनाथ मंदिर से पहले ही इस मंदिर की स्थापना हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
शिव बाल रूप
- फोटो : shiv mahadev
कर्दम के पुत्र कर्दमी ने एक शिवलिंग स्थापित कर पांच हजार वर्षों तक अत्यंत कठोर तप किया। शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें प्रत्येक स्रोत का स्वामी घोषित किया। एक अन्य वरदान में शिव ने कहा कि मणिकर्णेश के दक्षिण-पश्चिम स्थित जो लिंग है वह वरुणेश के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
शिव महादेव
- फोटो : shiv mahadev
काशीखंड तथा तीर्थ विवेचन खंड यह दर्शाते हैं कि वरुणेश लिंग गड़वाल काल का है। जो बाद में कर्दमेश्वर नाम से जाना गया।
विज्ञापन
7 of 8
महा शिवरात्रि
- फोटो : SOCIAL MEDIA
ग्राम प्रधान सुशीला पटेल, गोपाल पटेल और जितेंद्र केशरी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शिवरात्रि पर सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि कर्दमेश्वर मंदिर पंचरथ प्रकार का मंदिर है इसकी तल छंद योजना में एक चौकोर गर्भगृह अंतराल तथा एक चतुर्भुजाकार अर्द्धमंडप है।
मंदिर का निचला भाग अधिष्ठान, मध्यभित्ति क्षेत्र मांडोवर भाग है जिस पर अलंकृत तांखे बने हुए हैं। ऊपरी भाग में नक्काशीदार कंगूरा वरांदिका व आमलक सहित सजावटी शिखर है। मंदिर का पूर्वाभिमुख मुख्य द्वार तीन फीट पांच इंच चौड़ा तथा छह फीट ऊंचा है। इसी गर्भृगृह के मध्य ही कर्दमेश्वर शिवलिंग अवस्थित है। गर्भगृह के ही उत्तर-पश्चिमी कोने में छह फीट की ऊंचाई पर एक जल स्रोत है। जिससे शिवलिंग पर लगातार जलधारा गिरती रहती है।