फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के महंत आवास का एक हिस्सा गिरने के बाद पंच बदन प्रतिमा मंदिर गेस्ट गेस्ट पहुंचाई

Wed, 22 Jan 2020 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पंच बदन प्रतिमा मंदिर गेस्ट हाउस पहुंचाई गई। - फोटो : अमर उजाला।
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास का एक हिस्सा बुधवार सुबह अचानक गिर गया। इसमें बाबा विश्वनाथ का प्राचीन 350 वर्ष का रजत सिंहासन मलबे मे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी सिंहासन पर रंगभरी एकादशी को पंच बदन को बिठाकर विश्वनाथ दरबार ले जाया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इसके साथ ही रंगभरी एकादशी का मंच भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पंचबदन रजत प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से बच गई। वसंत पंचमी पर बाबा के तिलकोत्सव की महंत आवास में आजकल तैयारी चल रही है। वहीं महंत परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान अधिकारियों की उपस्थिति में पंच बदन प्रतिमा को मंदिर के गेस्ट हाउस ले जाया गया है। इसके साथ ही महंत जी के आवास से मंदिर से संबंधित समान निकाले जा रहे हैं।

4 of 6
पूर्व महंत कुलपति के छोटे भाई लोकपति का परिवार भी उसी घर मे था। इस हिस्से में लोकपति के बड़े बेटे उसी दूसरे मंजिल पर रात में सोने जा रहे थे लेकिन पर सोये नहीं। पिता लोकपति ने कहा कि बाबा ने सब बचा लिया।
विज्ञापन

5 of 6
महंत ने तत्काल इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी। इस दौरान मौके पर एसडीएम पहुंचे और महंत जी के परिवार से मिले। दोपहर 1 बजे मुख्यकार्यपालक विशाल सिंह पहुंचे और सभी से हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलबे में दबा बाबा का सिंहासन
लोकपति तिवारी के अनुसार गृहस्ती का पूरे सामान के अलावा नगद रुपया, आभूषण रसोई का पूरा समान मलबे में दब गया। बाकी जो समान बचा है उसे बाहर किया जा रहा है। महंत ने बताया कि लगभग 60 लाख का नुकशान हुआ है, जिसे लिखित मंदिर प्रशासन को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें