प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टीडी कालेज से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर जा रही जमैथा के लक्ष्मीशंकर यादव की पुत्री ज्योति यादव (19) , उसके घर केराकत खटहरा से अपने ननिहाल में रह रही नौंवी कक्षा की छात्रा अंशू यादव पुत्री शोभनाथ, आंसू यादव पुत्र शोभनाथ भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। इनके अलावा वहीं एक मकान में काम कर रहे तीन मजदूर संजय, महताब आलम और महेंद्र गिरी भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।