उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित एसएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन संपन्न होने बाद गुरुवार शाम जम कर बवाल हुआ। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। बात बढ़ते देर नहीं लगी और मारपीट के साथ दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से कॉलेज के आसपास के लोग सहमें रहे। बवाल की खबर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को नियंत्रित किया। करीब दो दर्जन युवकों को पुलिस हिरासत में ले कोतवाली ले आई। इस मामले में पुलिस ने 18 छात्रों को शांतिभंग में चालान करने के साथ ही दस वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। स्वामी सहजानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। विभिन्न पदों के प्रत्याशी जुलूस लेकर पहुंच रहे थे और नामांकन कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
शाम को तीन बजे नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद का एक प्रत्याशी कॉलेज गेट के सामने सड़क पर चुनाव प्रचार करते हुए भाषण दे रहा था। इसी दौरान दूसरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समर्थक वहां पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए अपने प्रत्याशी का टेंपो हाई करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों छात्र गुटों में बवाल शुरू हो गया। देखते ही मारपीट शुरू हो गई।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हो-हल्ला के बीच दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। यह देख कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में मौके पर सदर एसडीएम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। मामले को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवा में लाठियां भांजने लगी। इससे छात्र इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर 20 से अधिक छात्रों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली लाई। साथियों को कोतवाली लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि नामांकन के बाद जाते समय छात्रों के दो गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान दोनो गुट शक्ति प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट और पथराव की घटना नहीं हुई है। इस मामले में 18 छात्रों का शांति भंग में चालान किया गया है, जबकि दस वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीजी कॉलेज के साथ ही स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए दोनों कॉलेजों में सुबह दस बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। छात्र किसी प्रकार की अशांति न फैलाए। इसके मद्देनजर दोनों कालेज पुलिस छावनी में तब्दील रहे। पुलिस की यह तैनात रंग लाई और शाम तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। इससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कई पुलिस अधिकारी और कर्मी जहां कॉलेजों से लौट गए थे, वहीं कई लौटने की तैयारी में थे।
इसी बीच छात्रों के बीच हुए बवाल के बाद अशांति फैल गई। जो पुलिस अधिकारी और कर्मी वापस लौट रहे थे, उन्हें मोर्चा संभालने के पुन: स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर पहुंचना पड़ा।