फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू की छात्राओं ने मांगी 'आजादी', प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 04 Oct 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
iit bhu - फोटो : social media
आईआईटी बीएचयू की छात्राओं ने छात्रावास में रात 10 बजे तक लौटने की पाबंदी का विरोध शुरू कर दिया है। इसके लिए परिसर में बुधवार से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को छात्रों का भी समर्थन है। दावा है कि डायरेक्टर ऑफिस में सौंपी गई पिटीशन पर अब तक 1453 छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किए हैं। छात्राओं की मांगों पर कार्रवाई के लिए प्रबंधन को दो दिन का समय दिया गया है। कहा गया है कि अगर मांगें नहीं पूरी हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें....
 
विज्ञापन

2 of 5
iit bhu - फोटो : twitter

आईआईटी बीएचयू का शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू हुआ है। आईआईटी बीएचयू में छात्राओं के लिए रात 10 बजे तक हॉस्टल में आने का नियम है। छात्राओं ने इसे कर्फ्यू टाइम बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। हस्ताक्षर अभियान के बाद छात्राओं की ओर से एक पांच सूत्रीय मांग पत्र भी निदेशक कार्यालय में भी दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
iit bhu - फोटो : अमर उजाला
पत्र में छात्रावास में आने के लिए समय की पाबंदी हटाने के अलावा संस्थान की लाइब्रेरी को 24 घंटे खोले जाने की मांग भी रखी गई है। इसके अलावा यौन उत्पीड़न मामले में कमेटी के गठन, परिवार के पुरुष सदस्यों को गर्ल्स हॉस्टल के कॉमन प्लेस तक आने की अनुमति, गर्ल्स हॉस्टल के आसपास की बैरीकेडिंग पर आईडी कार्ड की सघन चेकिंग, सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, इमरजेंसी में उन्हें कार्रवाई का अधिकार देने आदि की भी मांग की गई है। 

 

4 of 5
iit bhu - फोटो : twitter
मांगें सामने आने के बाद इस मसले पर कोई भी उच्चाधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, वे पूरे मामले को समझना चाहते हैं। उनको लगता है कि यदि कोई भी गलतबयानी हो गई तो बीएचयू के छात्र इसे हवा दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैंकिंग - फोटो : file
 
प्रेस एंड पब्लिकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. आरएस सिंह ने कहा कि  छात्राओं की ओर से डायरेक्टर को दिए गए मांग पत्र के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इस पर गुरुवार को बातचीत कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें