फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे से गूंज उठी काशी, 'ऑपरेशन सिंदूर' की खुशी में बांटी मिठाई

Wed, 07 May 2025 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर काशी में जश्न का माहौल है।भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक किए जाने पर लोगों ने पटाखे जलाकर और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन
1 of 5
काशी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को जब देश के लोग सो रहे थे, उस समय भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादियों के कैंप पर स्ट्राइक कर नौ आतंकियों के अड्डे को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया। पहलगाम में आतंकी हमले में भारतीय महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों के लिए भारत का सिंदूर भारी पड़ गया।

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी होते ही काशी में जश्न का माहौल हो गया। लोग भारत माता का जयकारा लगाते हुए पटाखे फोड़ने लगे। साथ ही गुलाल उड़ाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन

2 of 5
काशी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
सुबह- सुबह सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भारत संस्थान के मुख्यालय सुभाष भवन में जुट गए। इस दौरान बैंड बाजे के साथ तिरंगा लहराया गया। लोगों ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जयकारे लगाए। भारतीय सेना जिंदाबाद, पीएम नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, अजित डोवाल जिंदाबाद के नारे से काशी गूंज उठी। 

लोगों ने पाकिस्तान पर ये हमला तो अभी झांकी है, लाहौर करांची बाकी है के नारे भी लगाए। महिलाओं ने भी पटाखा जलाकर खुशी जाहिर किया। खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन

3 of 5
काशी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। धर्म पूछकर गोली मारी थी। भारतीय सेना ने आतंकियों से बिना धर्म पूछे उनके अड्डो को मिट्टी में मिला दिया। लश्कर, जैश, हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय उड़ा दिए गए। आतंक की फैक्ट्री पर हमला किया गया। लेकिन यह विराम नहीं है। इस बार पीओके की वापसी कराना है।  

4 of 5
काशी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। अभी हमला और बदला बाकी है। करांची और लाहौर पर तिरंगा फहरेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विशाल भारत संस्थान के जिला वाइस चेयरमैन अफरोज पांडेय ने कहा कि पाकिस्तानी अगर अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हिन्दुस्तान का तिरंगा झंडा अपने हाथों में पकड़ लें। हमारी सेना बहुत दयालु है, उन्हें बक्श देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें