फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून: पथराव कर फैलाई अफवाह, लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़, बनारस में एक की मौत

Sat, 21 Dec 2019 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
बजरडीहा के फारूकी नगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज किया - फोटो : अमर उजाला।
नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में भी जमकर बवाल हुआ। बजरडीहा क्षेत्र में दोपहर बाद माहौल अराजक हो उठा। धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाने के दौरान कुछ युवकों का हुजूम शोर मचाते हुए दौड़ा तो भगदड़ मच गई। इसी दौरान पथराव किया गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
पथराव, लाठीचार्ज और भगदड़ में 9 पुलिसकर्मी और 14 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। भगदड़ में घायल मोहम्मद सगीर(8) की रात में मौत हो गई। 13 लोग अब भी भर्ती हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर में मदनपुरा सहित कई इलाकों में भी जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। पूरे दिन शहर में स्थिति तनावपूर्ण रही। प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करवा दी है। पुलिस ने 28 नामजद और 2900 अज्ञात लोगों पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बजरडीहा के प्रकरण को लेकर पुलिस की ओर से 20 नामजद और ढाई हजार अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, मदनपुरा क्षेत्र में लोगों का हुजूम सड़क पर उतर कर नागरिकता कानून के विरोध में नारेबाजी करने लगा तो गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

4 of 7
इसे लेकर दशाश्वमेध थाने में आठ नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नदेसर क्षेत्र में भी लोगों ने सीएए के विरोध में सड़क पर नारेबाजी की। इसे लेकर कैंट थाने में 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एहतियातन बजरडीहा क्षेत्र में तीन थानेदार और एक कंपनी पीएसी तैनात कर पुलिस ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन

5 of 7
जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से गुरुवार से सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अपील की जा रही थी कि जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों के सामने और सड़क पर लोग एकत्र न हों। यह भी चेतावनी दी गई थी कि जुलूस न निकालें और विरोध प्रदर्शन न करें।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बावजूद बजरडीहा क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकला तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाकर शांत कराने लगे। जुलूस में शामिल लोग बजरडीहा चौकी से चंद कदम की दूरी पर पत्रकारों को बुलाने की मांग करने लगे तो डीएम और एसएसपी ने दो पत्रकार बुलाए। समझाने के दौरान ही अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने अपना उपचार आसपास के अस्पतालों में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किशोरों और युवकों को उकसाने के पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। फोटो और वीडियो की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाला कोई बख्शा नहीं जाएगा। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें