फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बेटे को बचाने आए वृद्ध की पुलिस ने की पिटाई, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 09 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुए विवेक तिवारी की हत्या की आग अभी ठंडी ही नहीं हुई है कि बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में पुलिस की पिटाई से एक वृद्ध की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस इसे स्वाभाविक मौत बता रही है। घटना से लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर पुलिस ने इस तरह की घटना से पूरी तरह से इंकार किया है।  वैसे घटना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।  थाना क्षेत्र के सुहवल निवासी कमलेश्वर मिश्रा (85) एवं उसके पुत्र त्रिभुवन मिश्रा गांव के समीप बागीचे में रविवार की शाम मौजूद थे। मृतक के पुत्र त्रिभुवन ने बताया कि दो सिपाही बाइक से आये और गांजा बेचने के आरोप में उसे पकड़ लिए और मारने पीटने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पुलिस

 इस पर पास ही में बैठे उसके पिता कमलेश्वर मिश्र ने सिपाहियों के इस कृत्य का विरोध किया। कहा कि उनका बेटा गांजा नहीं बेचता। इसके बाद सिपाहियों ने वृद्ध को धमकाते हुए उसकी ही लाठी छीनकर उसे दो-तीन डंडे मार दिए। इस पर वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। 

 

4 of 5
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह देख  बेटे ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों सिपाही वहां से बाइक से भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझते वृद्ध ने वहीं दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए।  इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांसडीह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर जुट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police - फोटो : अमर उजाला

बांसडीहरोड थानाध्यक्ष का कहना है कि कमलेश्वर की मौत स्वाभाविक हुई है। जबकि मृतक के पुत्र का है कि उसने गांजा पीने के लिए रखा था। गांजा नहीं बेचता है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतक के पुत्र ने तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि पिता काफी वृद्ध थे, जिनकी स्वाभाविक मौत हुई है। उसे पोस्टमार्टम नहीं कराना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें