फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तहसील पहुंचा वृद्ध बोला- साहब! मैं जिंदा हूं या नहीं, सुनकर सकपका गए एसडीएम 

Tue, 01 Jan 2019 01:28 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
jaunpur - फोटो : amar ujala
साहब! मैं जिंदा हूं और सही सलामत हूं। इसके बावजूद गांव सेक्रेटरी ने दो साल पहले मुझे मार डाला। सरकारी दस्तावेजों से नाम ही मिटा दिया। एक व्यक्ति तहसील में एसडीएम के यहां कुछ इसी अंदाज में प्रस्तुत हुआ। उसकी बातें सुनकर एसडीएम भी हैरत में पड़ गए और तुरंत सचिव के खिलाफ जांच का आदेश दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
jaunpur - फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के भुसौड़ी निवासी सहतू सोमवार को एसडीएम के कक्ष में पहुंचा और बोला कि मैं जिंदा हूं या नहीं? उसके सवाल पर एसडीएम सकपका गए। उसे बैठाया और उससे पूरी बात सुनी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
jaunpur - फोटो : amar ujala
उसने कहा कि वह जिंदा है। और सामान्य जीवन जी रहा है। उसका भरा-पूरा परिवार है। पंचायत सेक्रेटरी की कारगुजारियों को उजागर करते हुए सरकारी दस्तावेजों में उसे तीन वर्ष पहले ही उसे मार दिया गया। 

 

4 of 5
jaunpur - फोटो : amar ujala
उसे वृद्धा पेंशन मिलती थी, जिसे साजिशन बंद कर दिया गया। उसके नाम से शौचालय और आवास का आवंटन हुआ था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ जांच बैठा दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaunpur - फोटो : amar ujala
किन परिस्थितियों में उसका नाम काटा गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें