फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का काशी दौराः अधिकारियों ने पहले तो कुछ नहीं किया, अब रात दिन कर रहे एक

Sat, 09 Jun 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 20 दिन पहले पंचक्रोशी मार्ग और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने का निर्देश दिया था। इन अधिकारियों ने तब कुछ नहीं किया लेकिन मुख्यमंत्री के आने के 24 घंटे पहले एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। तस्वीरों में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट से कपिलधारा तक तीर्थयात्रा मार्ग की अच्छी तस्वीर सीएम के सामने रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने दिन-रात एक कर दी है। अधिकारियों की तेजी देखकर तीर्थयात्री और ग्रामीण खुश हैं। तीर्थयात्रियों का कहना है कि अब यात्रा समाप्ति की ओर है तब व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका तीर्थ पर भी शुक्रवार सुबह से ही साफ-सफाई शुरू हो गई थी। पंचक्रोशी यात्रा के दौरान पड़ने वाले पड़ावों की धर्मशालाओं से लेकर हर जगह रंग-रोगन किया जा रहा है। कंदवा से रामेश्वर तक धर्मशालाओं में अब कार्पेट बिछाने के साथ ही पंखे भी लगा दिए गए हैं। 

 

4 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
सड़कों के किनारे नालियों में जमे सिल्ट को साफ करवा कर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम और वीडीए ने ताकत झोंक दी है। चितईपुर चौराहे से कंदवा, भीमचंडी, शिवपुर और कपिलधारा वाले मार्गों पर हैलोजन लगाने का काम हो रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर में सीएम के रात में पहुंचने की संभावना को देखते हुए यहां पर मंदिर तक जाने वाली सड़कों पर साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। बिजली के खंभे रातोंरात बदल दिए। जहां-जहां लाइट नहीं थी, वहां भी बिजली के तार और खंभे लगा दिए गए हैं। 20 दिन पहले पंचक्रोशी पड़ाव पर जाने वाले यात्री पानी साथ लेकर जा रहे थे लेकिन अब जलकल विभाग के टैंकर यहां पहुंच चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले जो पानी के टैंकर लगे थे, उनकी हालत खस्ता थी, मुख्यमंत्री के आने के 24 घंटे पहले नए टैंकर हर पड़ाव पर नजर आने लगे थे। इसी तरह सड़कों पर पड़ी गिट्टियों के कारण यात्रियों के पैर चोटिल हो रहे थे। आनन-फानन में परिक्रमा मार्ग की सड़कों के गड्ढे गायब हो गए और सभी सड़कें दुरुस्त हो चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
चितईपुर चौराहे से कंदवा तक पड़ने वाले गढ्ढों को पैचिंग करके भरा गया है। भीमचंडी मार्ग पर सड़कों की पैचिंग के साथ ही सफाई भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने धर्मशाला नंबर दो को बंद करने का निर्देश दिया। तीन दिन पहले इसी धर्मशाला की बीम टूटकर गिर गई थी। अभी तक बीम लगाने का काम नहीं हुआ है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
panchkroshi parikrma - फोटो : अमर उजाला
देवरा से लेकर भैरव तालाब तक पंचक्रोशी मार्ग की सफाई के लिए 117 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। सरायमोहाना में जौ विनायक मंदिर से गंगा नदी तक पहुंचने के लिए जिला पंचायत द्वारा अस्थायी सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें