खिचड़ी के दिन बड़े शौक से लोग पतंग उड़ाते हैं। पतंग प्रेमियों के लिए यह दिन बड़ा खास है। खिचड़ी पर कुछ खास पतंगों की मांग इतनी हो गई है कि वह दोगुने दाम पर बिक रही है। आगे की स्लाड्स में देखें खास पतंग....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
‘नोटबंदी’ और 'सर्जिकल स्ट्राइक' की पतंगें
- फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी पर ‘नोटबंदी’ और 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाली पतंगों की इतनी अधिक मांग है कि अन्य पतंगों के मुकाबले ये दोगुने दाम पर बिक रही है। जहां उसी साइज के न्यू ईयर विशेज वाली पतंगें चार रुपये की हैं वहीं नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक वाली पतंगें छह से आठ रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
3 of 7
'सर्जिकल स्ट्राइक' की पतंगें
- फोटो : अमर उजाला
पतंग विक्रेता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि ये पतंगें थोक में भी दोगुने रेट में मिल रही है। अन्य पतंगें पांच रुपये से लेकर 30 रुपये तक में मिल रही हैं।
4 of 7
मोटू-पतलू वाले प्रिंटेड पतंग
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को मोटू-पतलू और छोटा भीम वाले कार्टून कैरेक्टर प्रिंटेड पतंग खूब भा रही हैं। तीन से पांच रुपये में बच्चे इसे खरीद कर ले जा रहे हैं। इसकेअलावा डोरेमॉन, ऑगी एंड काक्रोचेज छपे पतंग भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मांझे से बच कर रहें
- फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी के चलते आसमान में पतंगे इतराने लगी हैं तो वहीं जमीन पर मंझो की बारिश सरीखी शुरू हो गई है। सड़क पर कब मांझा आपके मुंह, गर्दन और शरीर के अन्य अंग से लिपट जाए और घायल कर दे, कहा नही जा सकता। इसका डर भी लोगों को सताने लगा है। ऐसे में लोगों को संभल कर चलने और निकलने की जरूरत है।
विज्ञापन
6 of 7
‘उड़’ रही आचार संहिता की धज्जियां
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बैनर, पोस्टर सहित प्रचार सामग्रियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। वहीं आसमान में मोदी के चेहरे को नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक के लोगो के साथ उड़ाया जा रहा है। पतंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रशासन की नजर अभी तक इस पर नहीं पड़ी है।
चाइनीज मंझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश शुक्रवार को पुलिस ने जिले में चाइनीज मंझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने रामनगर से 10 किलोग्राम, कैंट से 15 किलो, सारनाथ से 2 किलो, रोहनिया से आधा किलो एवं 56 परेता बरामद किया है। कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।