फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद पूरे पूर्वांचल में BJP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न

Sun, 04 Mar 2018 02:04 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में शनिवार को पूरे पूर्वांचल में भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित अन्य शहरों में नगाड़े बजाए गए। आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भाजपा कार्यालय पर पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद ढोल-नगाड़े के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की जीत बताते हुए 2019 लोकसभा चुनाव को भी जीतने का दावा किया।  

 
विज्ञापन

3 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा कार्यालय पर शनिवार को त्रिपुरा और नागालैंड में विजय हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 

 

4 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला
बलिया में सांसद भरत सिंह ने ऐतिहासिक विजय जीत पर संसदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष जताया।  बांसडीह में भाजपा को पूर्ण बहुमत पर भाजपा के युवा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को जीत पर बधाई दी। ओझा ने कहा कहा 2019 में एक बार पुन: देश में भाजपा की सरकार बनेगी।

 
विज्ञापन

5 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला


भदोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  जगह-जगह आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता में विश्वास बढ़ा।  भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत से इतिहास कायम हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला

चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और और अबीर और गुुलाल लगाकर जीत के लिए एक दूसरे को बधाईयां दी गई। नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां भी दी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला


गाजीपुर में शनिवार को शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया एवं आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में वक्ताओं ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस केंद्र सरकार के विकास कार्यों की देन बताया। 

 

8 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला

मऊ में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाया। साथ ही खुशी का इजहार किया।  भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि यह जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहतर नेतृत्व का परिणाम है। भाजपा राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति करती है।जबकि विपक्ष बस वोटबैंक की स्तरहीन राजनीति करता है। 

 

9 of 10
भाजपा - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।  भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता काम में विश्वास करती है। अदलहाट स्थित कार्यालय पर भी भाजपाजनों ने खुशियां मनाया। 

 
विज्ञापन

10 of 10
bjp victory - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में भाजपाइयों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक एवं ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में आए विधानसभा चुनाव परिणामों से यह साफ जाहिर होता है कि अब पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश में भाजपा की सरकार होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें