फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लगाने के दौरान विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच बाइक फूंकी

Sat, 03 Mar 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 5
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
होली पर रंग लगाने को लेकर उपजे विवाद में शनिवार को यूपी के भदोही जिले के करियांव बाजार में खूब तांडव हुआ। भदोही जिले के  करियांव बाजार में रंग लगाने पर बवाल हो गया। होली के दिन रमयनपुर गांव के एक युवक के साथ हुए विवाद के बाद शनिवार को लामबंद होकर पहुंचे ग्रामीणों और करियांव बाजार के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। अराजकतत्वों ने पथराव करने के साथ ही पांच मोटरसाइकिलें फूंक दीं। आगे की स्लाइड्स में देखें..




 
विज्ञापन

2 of 5
bhadohi - फोटो : अमर उजाला

पत्थर लगने से यूपी-100 की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर पुलिस और पीएसी के साथ अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। रंगोत्सव के दिन शुक्रवार की शाम रमयनपुर गांव का एक युवक करियांव बाजार में सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां किसी ने उस पर रंग फेंक दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
युवक ने विरोध किया तो बाजार के लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बाजार के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया लेकिन यह बात रमयनपुर गांव के लोगों को पता चली तो वे उग्र हो गए। शनिवार को सुबह लामबंद होकर करीब 15 ग्रामीण करियांव बाजार पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट और पथराव होने लगा। 
 

4 of 5
bhadohi - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते पांच मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। आग की लपटों से बगल के मंदिर में भी आग लग गई, जिससे वहां रखा सामान जल गया। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोढ़ चौकी इंचार्ज और भदोही कोतवाल मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए पीएसी बुला ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद एसडीएम और सीओ ने भी मौके का जायजा लिया। घटना के बाद करियांव बाजार में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें