फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठें चरण के लिए नामांकन शुरू, 'निरहुआ' और अखिलेश के लिए भी खरीदे गए पर्चे

Tue, 16 Apr 2019 07:38 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर/भदोही
विज्ञापन
1 of 7
लोकसभा चुनाव 2019 के छठें चरण का चुनाव 12 मई को होना है। जिसमें आजमगढ़, जौनपुर और भदोही की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। 16 से 23 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हुआ। 24 अप्रैल को 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
पर्चा दाखिल करता निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
भदीही कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक निर्दल प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा ने नामांकन किया। जबकि 21 और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट, जोरईं मार्ग, भुसौला मार्ग, मोढ़ मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। ज्यादातर प्रमुख प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन की तिथि तय नहीं की है। प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से मुहूर्त देखकर नामांकन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से हो रही है। आगामी दिनों में भीड़ बढ़ेगी उसके लिए भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के लिए भदोही में 22 लोगों ने पर्चे खरीदे। इनमें मालिक परवेज, विनोद, जमालुद्दीन, राजेश कुमार वर्मा, अजय कुमार प्रजापति, अतुल कुमार राय,श्रीकांत राजकिशोर, अखिलेश कुमार द्विवेदी, दीपक तिवारी, महेंद्र कुमार पाल, वीरेंद्र कुमार, मनोज दुबे, सुशील, बैजनाथ, ओम प्रकाश, चंद्रभान यादव, महेश कुमार मौर्य, हरिओम बिंद, चंद्रबली मौर्य, सतीश बहादुर, आलोक कुमार और शविशरण शामिल हैं।

4 of 7
नामांकन के लिए पर्चा खरीदते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों 68 लालगंज सुरक्षित और 69 आजमगढ़ संसदीय सीट के लिए प्रत्याशियों ने कुल 25 नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन किसी ने नामांकन नहीं किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 16 लोगों पवन कुमार सिंह (निर्दल), राजीव कुमार सिंह (निर्दल), अखिलेश यादव (सपा), श्याम सिंह चोहान निर्दल, संतोष प्रजापति (अंडमान निकोबार जनता पार्टी), राजीव पांडेय (निर्दल), प्रमोद तिवारी (जनहित किसान पार्टी), यदुनाथ यादव (असंख्य समाज पार्टी), दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (भाजपा), गोरखराम (निषाद बहुजन उदय मंच), अनिरुद्घ राम पासी (असंख्य समाज पार्टी), लाल बिहारी निर्दल, राजेंद्र राम गौतम (भारतीय रविदास पार्टी), राजाराम गोंड़ (भारतीय लोकसेवा दल), नागेंद्र राय (भारतीय समाजवादी विकास पार्टी) और अरशद (निर्दल) ने नामांकन पत्र लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
पर्चा खरीद कर निकलते बीआरडी प्रत्याशी डा. राजीव पांडेय - फोटो : अमर उजाला
लालगंज लोकसभा सीट के लिए कुल 9 लोगों संगीता आजाद (बसपा), नीलम सोनकर (भाजपा), लछिमन पृथ्वीराज (जनशक्ति पार्टी), पंकज मोहन (कांग्रेस), श्यामनरायन (निर्दल), त्रिलोकी नाथ (भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी), अजीत कुमार सोनकर (आप), रामचंदर (निर्दल) और पिंटू राम सोनकर (कांशीराम बहुजन दल) ने नामांकन पर्चा लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
जौनपुर की दो लोकसभा सीट पर पहले दिन मंगलवार को एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया लेकिन 25 प्रत्याशियों ने 50 सेट नामांकन फार्म खरीदा। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट से कुल 18 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसमें भाजपा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह, बृजेश कुमार निर्दल प्रत्याशी, आरपीआईए के प्रत्याशी भारतराम यादव, अंडमान निकोबार जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति, निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, समाज परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी रामधनी गोंड, एसयूसीआई कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार, निर्दल प्रत्याशी मो. नौशाद, राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार उपाध्याय, हिंदुस्थान निर्माण पार्टी के प्रत्याशी शेषमणि मौर्य, निर्दल प्रत्याशी डा. संजीव बिंद, निर्दल प्रत्याशी सीतापत्ती बिंद, निर्दल प्रत्याशी रविकेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रत्याशी संगीता देवी, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी रुक्मणी देवी निषाद, भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी के प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह, कांशीराम बहुजन दल के प्रत्याशी दीपचंद राम और मानवतावादी क्रांति दल के प्रत्याशी मुश्ताक अहमद ने पर्चा खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वहीं मछलीशहर सीट से कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसमें भारत प्रभात पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल, भारतीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी, रिपब्लिक पार्टी आम इंडिया के प्रत्याशी बृजेश कुमार, बसपा के प्रत्याशी त्रिभुवन राम, भाजपा के प्रत्याशी भोलानाथ, महामुक्ति दल के प्रत्याशी कन्हैया और कांशीराम बहुजन दल के प्रत्याशी दीपचंद राम ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें